RR VS GT Gujarat titans beat Rajasthan royals by 77 runs in ipl 2026

0
RR VS GT

RR VS GT (Image Credit-IPL)

Spread the love

RR VS GT: शुभमन गिल (84 रन) और साईं सुदर्शन (55 रन) के अर्धशतक के बाद राशिद खान (चार विकेट) और जेसन होल्डर (तीन विकेट) से गुजरात टाइटंस (RR VS GT) ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हरा दिया. गुजरात टाइटंस की आईपीएल में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है. गुजरात (RR VS GT) इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.

गुजरात से मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR VS GT) की पूरी टीम 16.3 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई. यह राजस्थान रॉयल्स (RR VS GT) की इस सीजन में पांचवीं हार है।

230 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RR VS GT) की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इस मुकाबले में टीम की कमान संभाल रहे यशस्वी जायसवाल सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हुए. महज 16 गेंदों में 36 रन बनाने के बाद वैभव सूर्यवंशी भी मोहम्मद सिराज की गेंद पर अरशद खान को कैच देकर पवेलियन लौटे.

DC VS KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, KKR ने DC को हराकर लगाया जीत का ‘चौका’

ध्रुव जुरेल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 10 गेंदों में 24 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. शिमरोन हेटमायर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और छह रन बनाकर आउट हुए.

रवींद्र जडेजा ने 25 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका. शुभम दुबे 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोफ्रा आर्चर को जेसन होल्डर ने पांच रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा. दासुन शनाका 11 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए.

राशिद खान ने चटकाए चार विकेट

गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस (RR VS GT) की ओर से राशिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए. जेसन होल्डर ने 2.3 ओवर में महज 12 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके. वहीं, कगिसो रबाडा ने दो विकेट निकाले, जबकि सिराज ने एक विकेट चटकाया.

शुभमन गिल और साईं सुदर्शन का शतक

इससे पहले, गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 229 रन लगाए. साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी निभाई. सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि गिल ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की दमदार पारी खेली.

वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए, तो राहुल तेवतिया ने नाबाद 14 रन बनाए. गेंदबाजी में जीटी की तरफ से बृजेश शर्मा ने सर्वाधिक दो विकेट निकाले. यह गुजरात (RR VS GT) की इस सीजन की सातवीं जीत है. गुजरात अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, हार के साथ राजस्थान रॉयल्स (RR VS GT) को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है और टीम अब पांचवें स्थान पर आ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *