GT VS CSK Gujarat titans beat chennai Super Kings by 89 runs in ipl 2026

0
GT VS CSK

GT VS CSK (Image Credit-ipl)

Spread the love

GT VS CSK: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर अब लगभग साफ होती नजर आ रही है. गुजरात टाइटंस (GT VS CSK) ने टूर्नामेंट के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली, जबकि सीएसके का सफर यहीं समाप्त हो गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा.

इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (GT VS CSK) प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस भी अंतिम चार की रेस से बाहर हो चुकी हैं. दूसरी ओर गुजरात टाइटंस (GT VS CSK), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है.

चेन्नई सुपर किंग्स (GT VS CSK) इस सीजन 14 मुकाबलों में सिर्फ छह जीत दर्ज कर सकी और 12 अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर रही. वहीं गुजरात टाइटंस ने 14 मैचों में नवीं जीत हासिल करते हुए 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

गिल-सुदर्शन ने रखी बड़े स्कोर की नींव

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (GT VS CSK) की शुरुआत शानदार रही. कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने चेन्नई के गेंदबाजों पर शुरू से दबाव बना दिया. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 74 गेंदों में 125 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

शुभमन गिल ने 37 गेंदों पर 64 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे. उनके आउट होने के बाद साईं सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरे. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 82 रन की साझेदारी हुई.

सुदर्शन ने 53 गेंदों पर 84 रन बनाए, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे. वहीं जोस बटलर ने अंत तक टिके रहते हुए 27 गेंदों में नाबाद 57 रन जड़ दिए. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात ने चार विकेट पर 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट मिला.

शुरुआत में ही बिखर गई चेन्नई की बल्लेबाजी

230 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (GT VS CSK) की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और मैथ्यू शॉर्ट ने कुछ अच्छे शॉट खेलकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी।

गायकवाड़ 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 14 गेंदों में 24 रन की पारी खेली. कार्तिक शर्मा ने 19 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम लगातार विकेट गंवाती रही. एक समय सीएसके ने सिर्फ 63 रन तक अपने पांच विकेट खो दिए थे और मैच पूरी तरह गुजरात के नियंत्रण में चला गया.

इसके बाद शिवम दुबे ने जरूर संघर्ष दिखाया. उन्होंने 17 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे. दुबे ने देवाल्ड ब्रेविस के साथ 53 रन की साझेदारी भी की, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके. पूरी टीम 13.4 ओवर में 140 रन पर सिमट गई.

KKR VS MI: केकेआर ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

गुजरात के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस (GT VS CSK) के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने चेन्नई की बल्लेबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. तीनों गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए और सीएसके को मुकाबले में वापसी का कोई मौका नहीं दिया.गुजरात के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

इस जीत के साथ गुजरात ने प्लेऑफ से पहले अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन किया है। वहीं पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन निराशाजनक साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *