SRH VS RCB: सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत, हार के बावजूद टॉप पर आरसीबी

0
SRH VS RCB

SRH VS RCB (Image credit - IPL)

Spread the love

SRH VS RCB: आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH VS RCB) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH VS RCB) को 55 रन से हराकर शानदार अंदाज में लीग चरण का समापन किया. हालांकि इस बड़ी जीत के बावजूद एसआरएच अंकतालिका में तीसरे स्थान पर ही बनी रही.

हैदराबाद (SRH VS RCB) के बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी (SRH VS RCB) के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 20 ओवर में चार विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीबी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 200 रन ही बना सकी.

ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की विस्फोटक पारियों ने मैच का रुख पूरी तरह एसआरएच के पक्ष में मोड़ दिया. वहीं गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने अहम विकेट लेकर आरसीबी (SRH VS RCB) की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

ईशान किशन की तूफानी पारी

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH VS RCB) के लिए विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 46 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 56 रन ठोके, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों पर 51 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. नितीश रेड्डी ने भी 12 गेंदों पर नाबाद 29 रन का योगदान दिया.

आरसीबी की कोशिश नाकाम

256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी (SRH VS RCB) की शुरुआत तेज रही. वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों पर 44 रन बनाए, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 56 रन की पारी खेली. क्रुणाल पांड्या ने 41 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. विराट कोहली 15 और देवदत्त पडिक्कल 21 रन बनाकर आउट हुए.

KKR VS MI: केकेआर ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

गेंदबाजों ने भी दिखाया दम

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH VS RCB) की ओर से ईशान मलिंगा ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट झटके. साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड को एक-एक सफलता मिली. वहीं आरसीबी (SRH VS RCB) के लिए रसिख सलाम डार ने दो विकेट लिए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या को एक-एक विकेट मिला.

तीनों टीमों के बराबर 18 अंक

आरसीबी, गुजरात टाइटंस और एसआरएच तीनों टीमों ने लीग चरण का अंत 18 अंकों के साथ किया. बेहतर नेट रन रेट के आधार पर आरसीबी पहले, गुजरात दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH VS RCB) तीसरे स्थान पर रही. ईशान किशन को लगातार दूसरे मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *