वॉशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड ध्वस्त
Washington Freedom (Image credit- @RajpalShiv46534 X)
Washington Freedom vs MI New York: वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वाशिंगटन फ्रीडम ने टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रन चेज का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. उन्होंने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ा.
वॉशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom vs MI New York) की टीम ने एमआई न्यूयॉर्क (266) के टारगेट को 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. यह टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रन चेज है. वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए स्टीव स्मिथ ने 48 बॉल में नाबाद 110 रन (सात चौके, नौ छक्के) और एंड्रियस गौस ने 51 बॉल में 132 रन (10 चौके, 12 छक्के) ने विस्फोटक शतक जड़ा. इससे पहले पंजाब किंग्स (261) के नाम टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड था.
टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेज
वॉशिंगटन फ्रीडम- 266 VS एमआई न्यूयॉर्क
पंजाब किंग्स- 261 VS दिल्ली कैपिटल्स
साउथ अफ्रीका- 259 VS वेस्टइंडीज
क्या रहा मैच का हाल
इस मैच में एमआई न्यूयॉर्क (Washington Freedom vs MI New York) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 266 रन बनाए. निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाया. उन्होंने 31 बॉल में सेंचुरी पूरी की. पूरन ने 33 बॉल में 106 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और 13 छक्के शामिल थे. इसके अलावा कीरोन पोलार्ड ने भी 25 बॉल में 64 रन (01 चौका, 08 छक्के) ने भी धमाकेदार पारी खेली. ट्रेंट बोल्ट ने 10 बॉल में नाबाद 22 रन (दो चौके, दो छक्के) बनाए.
INDW VS ENGW: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से रौंदा
वॉशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom vs MI New York) की टीम ने इसके जवाब में मिचेल ओवन (01) और रचिन रविंद्र (06) का विकेट महज 10 रन के स्कोर पर गंवा दिया. मगर इसके बाद एंड्रियन गौस और स्टीव स्मिथ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. दोनों बल्लेबाजों ने 241 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की. एंड्रियन गौस मेजर लीग क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले अमेरिकी बल्लेबाज बने. एंड्रियन गौस ने 41 बॉल, वहीं स्टीव स्मिथ ने 40 बॉल में शतक जड़ा. वॉशिंगटन फ्रीडम ने छह गेंद शेष रहते टारगेट को हासिल कर लिया. ग्लेन मैक्सवेल (07 रन) ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया.
