Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

वृष, कर्क और तुला राशि वालों को आज मिलेगी सफलता, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

1 min read
06 july rashifal

06 july rashifal

मेष राशि (ARISE)
इनकम में बढ़ोत्तरी होगी। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। काम पर पूरा फोकस रहेगा। मानसिक और पारिवारिक तनाव हो सकता है।

वृष राशि (TAURUS)
कार्य में सफलता मिलेगी। मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ उत्तम रहेगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।

मिथुन राशि (GEMINI)
खर्च बढ़ेगा। काम में व्यस्तता बढ़ेगी। मानसिक चिंता बढ़ेगी। अनचाही यात्रा का योग है।

कर्क राशि (CANCER)
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। खर्च में भी बढ़ोत्तरी होगी। आपसी रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन अच्छा है।

सिंह राशि (LEO)
इनकम बढ़ेगी और खर्च में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ का ख्याल रखें।

कन्या राशि (VIRGO)
कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ उत्तम रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज तनाव हो सकता है।

तुला राशि (LIBRA)
कार्य में व्यसतता बढ़ेगी, जिसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर परिवार की समस्या दूर करने की कोशिश करेंगे। भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि (SCORPIO)
कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, सावधानी बरतें। बेवजह विवाद से बचें। गृहस्थ जीवन में प्यार और रोमांस रहेगा। स्वास्थ उत्तम रहेगा।

धनु राशि (SAGITTARIUS)
नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन का योग है। कार्यक्षेत्र में भी सफलता हासिल होगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मकर (CAPRICORN)
खर्च में बढ़ोत्तरी होगी, इनकम भी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि (AQUARIUS)
मानसिक तनाव से ग्रस्त रह सकते हैं। इनकम अच्छी रहेगी । कार्यक्षेत्र में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ का ध्यान रखें।

मीन राशि (PISCES)
इनकम बढ़ेगी और खर्च में कमी आएगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। गृहस्थ और प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.