Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

1 min read
18 june rashifal

18 june rashifal

मेष राशि  (ARISE)
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति को लेकर अच्छा नहीं है। आज धन हानि का योग है। आज आपके पहले से अधिक खर्च हो सकते हैं। इसलिए फिजूल खर्च से बचें। आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। जिसमें धन खर्च हो सकता है। व्यापार में आपको उम्मीद से कम लाभ होगा।

वृषभ राशि (TAURUS)
इस राशि के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। आपको आपके मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ का योग है। आपको माता या किसी महिला द्वारा आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आपको आपके दोस्तों की मदद मिलेगी। आज लेन-देन से बचना होगा।

मिथुन राशि (GEMINI)
इस राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके कई दिनों से रूके हुए कार्य पूरे होंगे । आज आपका परिवार के साथ अच्छा व्यवहार रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपसे लोग प्रभावित होंगे। दाम्पत्य जीवन में मजबूती आएगी।

कर्क राशि (CANCER)
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। परिवार के सभी लोग आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपका कोई खास आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है । परिवार की जरूरतो को पूरा करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (LEO)
इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आ सकती है। आज आपको आपके मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। महिलाओं को आज कोई खास खुशखबरी मिलने वाली है।

कन्या राशि (VIRGO)
आज आपका दिन काफी अच्छा बितेगा। अपने दिनचर्या में आज आप बदलाव कर सकते हैं । जिससे आपको लाभ भी मिलेगा। आज कोई नया कार्य शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं । विद्यार्थी वर्ग के करियर में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने आर्थिक स्थिति के बारे में सोच-बिचार कर सकते हैं।

तुला राशि  (LIBRA)
आज आप किसी घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे । पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के सीथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कला और साहित्य में रूझान बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि (SCORPIO)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। अगर आप आज कोई नया बिजनेस या कही पैसा लगाने की सोच रहें हैं तो उस विषय से जुड़े लोगों से पहले सलाह ले लें। विद्यार्थियों को आज सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

धनु राशि (SEGITTARIUS)
नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखें। प्रेमी जोड़ो के बीच विश्वास बढ़ने वाला है जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। आज आप करियर को लेकर नये आयाम स्थापित कर सकते हैं।

मकर राशि  (CAPRICORNUS)
इस राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को आज अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना होगा और दूसरों के सामने कुछ बोलने से पहले अच्छी तरह सोच लें। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि (AQUARIUS)

इस राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी भी कार्य को करने की सोच रहें हैं तो आज कर लें आज किए हुए कार्य में आपको सफलता मिलेगी। आज किसी खास व्यक्ति से आपकी बातचीत हो सकती है। जिससे आपको प्रॉफिट होने वाला है। करियर के संबंध में नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपने कार्यों की योजना को लेकर बदलाव कर सकते हैं।

मीन राशि (PISCES)
आज आप अपना समय सामाजिक कार्यों में लगाएंगे। विद्यार्थियों को आज बेहतर परिणाम मिल सकता है। पुरानी समस्याओं से आज छुटकारा मिल सकता है। आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.