BCCI Central contracts: रोहित- विराट का हुआ डिमोशन, जानें किस ग्रेड में कौन खिलाड़ी शामिल ?

0
Spread the love

BCCI Central contracts: ईशान किशन को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है. वहीं अक्षर पटेल का डिमोशन हुआ है.

BCCI Central contracts

Virat Kohli Rohit sharma (Image Credit- BCCI X)

Spread the love

BCCI Central contracts: बीसीसीआई ने 2025-2026 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है. बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (BCCI Central contracts) में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन किया गया है. रोहित और विराट अब ए प्लस ग्रेड की जगह ग्रेड बी में होंगे. बीसीसीआई ने ए प्लस ग्रेड को खत्म कर दिया है.

बीसीसीआई ने 30 मेंस और 21 वीमेंस खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (BCCI Central contracts) में शामिल किया है. मेंस कैटेगरी में ग्रेड ए में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को रखा गया है. वहीं वीमेंस कैटेगरी में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ए ग्रेड में शामिल हैं. अक्षर पटेल का डिमोशन हुआ है और वह ग्रेड बी से ग्रेड सी में चले गए हैं.

वहीं सरफराज खान, रजत पाटीदार और मुकेश कुमार को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है. ईशान किशन भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हैं. साई सुदर्शन को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (BCCI Central contracts) मिला है.

किस ग्रेड में कौन खिलाड़ी ? (BCCI Central contracts)

ग्रेड ए (3 खिलाड़ी): शुभमन गिल, जसप्रित बुमरा, रवींद्र जड़ेजा

ग्रेड बी (11 खिलाड़ी): विराट कोहली, रोहित शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर

ग्रेड सी (15 खिलाड़ी): अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रुतुराज गायकवाड़

इन खिलाड़ियों की हुई अनदेखी: मोहम्मद शमी, इशान किशन, रजत पाटीदार, मुकेश कुमार, सरफराज खान

ENG VS NEP: नेपाल को हराने में इंग्लैंड के छूटे पसीने, चार रन से मिली रोमांचक जीत, सैम करन ने किया कमाल

वीमेंस कैटेगरी में इन खिलाड़ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (BCCI Central contracts)

ग्रेड ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा

ग्रेड बी: रेणुका ठाकुर, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा, राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी

ग्रेड सी: श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देयोल, काशवी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल हसब्निस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *