DC VS MI: समीर रिजवी ने खेली तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दी मात

0
Sameer Rizvi

Sameer Rizvi (Image Credit-IPL)

Spread the love

DC VS MI : समीर रिजवी के आईपीएल 2026 में लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से आईपीएल 2026 के पहले डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC VS MI) ने अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (DC VS MI) के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की. सीजन की लगातार दूसरी जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है.

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (DC VS MI) ने खराब शुरुआत के बावजूद छह विकेट खोकर 162 रन बनाए. इस टीम ने तीसरे ओवर में रयान रिकलटन और तिलक वर्मा के विकेट खो दिए थे. उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 18 ही रन जुड़ सके थे. हार्दिक पंड्या के स्थान पर डीसी की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव ने यहां से रोहित शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी.

सूर्या ने जड़ा अर्धशतक

रोहित 26 गेंदों में एक छक्के और पांच चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सूर्या ने 36 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 51 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, नमन धीर ने 28 रन और मिचेल सेंटनर ने नाबाद 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार ने दो विकेट हासिल किए, जबकि लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विपराज निगम और टी नटराजन ने एक-एक विकेट हासिल किया.

निसंका- रिजवी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स (DC VS MI) ने 18.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली. मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. दिल्ली कैपिटल्स ने 1.4 ओवरों में महज 7 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे, यहां से पथुम निसांका ने समीर रिजवी के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 66 रन जुटाते हुए टीम को 73 के स्कोर तक पहुंचाया.

निसांका 30 गेंदों में एक छक्के और 6 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए. यहां से रिजवी ने डेविड मिलर के साथ मोर्चा संभाला. दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों में 78 रन की साझेदारी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को जीत की दहलीज पर ला दिया.

CSK VS PBKS: श्रेयस अय्यर की तूफानी से पारी से पंजाब किंग्स की जीत, CSK की लगातार दूसरी हार

शतक से चूके समीर रिजवी

इस बीच, रिजवी अपने आईपीएल करियर का पहला शतक चूक गए. उन्होंने 51 गेंदों में सात छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 90 रन की पारी खेली. मिलर ने नाबाद 21 रन बनाकर टीम को 11 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई. विपक्षी खेमे से दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट हासिल किया.

INPUT- IANS Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *