ENG VS SL: इंग्लैंड का टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जीत से आगाज, श्रीलंका को मिली बड़ी हार
ENG VS SL (Image credit- ICC X)
ENG VS SL: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड ने श्रीलंका पर धमाकेदार जीत दर्ज की है. रविवार को खेले गए मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका (ENG VS SL) को 51 रनों से हराया. रविवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड (ENG VS SL) से मिले 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 95 रन बनाकर सिमट गई.
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड (ENG VS SL) की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जोस बटलर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, वहीं जैकब बेथेल 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. टॉम बैंटन भी सिर्फ 6 रन बनाकर रन आउट हुए। कप्तान हैरी ब्रूक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे. सैम करन ने 11 रनों का योगदान दिया, जबकि विल जैक्स ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए.
फिल साल्ट ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 गेंदों में 62 रनों की दमदार पारी खेली, साल्ट की पारी की मदद से इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए.
NZ VS PAK T20 WC 2026: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मुकाबला बारिश से रद्द, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक
इसके जवाब में श्रीलंकाई (ENG VS SL) बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के घुटने टेक दिए. टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 95 रन पर ढेर हो गई. श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका ने सर्वाधिक 30 रन बनाए.
इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने दो-दो विकेट चटकाए. आदिल रशीद ने भी 3.4 ओवर में महज 13 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. इस जीत के साथ इंग्लैंड सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है.
