IND VS SA: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी हार, साउथ अफ्रीका ने रोका भारत का विजय रथ

0
IND VS SA

IND VS SA

Spread the love

IND VS SA: डेविड मिलर के अर्धशतक (35 बॉल में 63 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स की विस्फोटक पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने साउथ अफ्रीका को टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में 76 रन से हरा दिया. भारत की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में (IND VS SA ) यह पहली हार है, इसके साथ ही भारत का 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार जीत का सिलसिला भी टूट गया. आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार 18 जीत के बाद टीम इंडिया को हार मिली है. साउथ अफ्रीका ने भारत का विजय रथ रोका है.

साउथ अफ्रीका ने भारत (IND VS SA) के सामने जीत के लिए 188 रन का टारगेट रखा था, भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गई. मार्को जानसेन ने चार विकेट चटकाए. केशव महाराज को तीन सफलता मिली. भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में यह रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार भी है, इससे पहले भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों साल 2010 में 49 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका (IND VS SA) की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था. डि कॉक (06), मारक्रम (04) और रियान रिकेल्टन (07) दहाई का आंकड़ा नहीं पार सके. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस (29 बॉल में 45 रन) और डेविड मिलर ने 97 रन की साझेदारी की. डेविड मिलर ने अर्धशतक लगाया और 63 रन की अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए. ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 बॉल में 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली. साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए.

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए. अर्शदीप सिंह को दो सफलता मिली. हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 45 रन, वहीं वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 47 रन लुटाए.

NZ VS PAK T20 WC 2026: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मुकाबला बारिश से रद्द, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

111 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया

भारतीय टीम (IND VS SA) ने 188 रन के टारगेट के जवाब में खराब शुरुआत की. ओपनर ईशान किशन खाता भी नहीं खोल सके, वहीं तिलक वर्मा एक रन की पारी खेलकर आउट हुए. अभिषेक शर्मा पर इस मैच में फैंस की नजरें थे, मगर वह एक बार फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

सूर्य कुमार यादव (18 रन), कार्बिन बॉश (11 रन), हार्दिक पांड्या (18 रन) रिंकू सिंह (00) ने भी पूरी तरह निराश किया. शिवम दुबे ने अकेले कुछ संघर्ष किया, मगर मैच भारत के हाथ से काफी दूर रह गया. शिवम दुबे ने 37 बॉल में 42 रन बनाए. भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गई. मार्को जानसेन ने 3.5 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट चटकाए. वहीं केशव महाराज ने तीन ओवर में 24 रन देकर तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *