corona case in UP

Corona Update: भारत में पिछले 24 घंटे में 53601 केस, 47746 मरीज स्वस्थ हुए

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना के मरीजों (Corona Patients) की संख्या 22.68 लाख को पार कर चुकी है। पिछले 24 घंटे में हालांकि संक्रमित मरीजों की संख्या घटी है। देश में पिछले 24 घंटे में 53601 नये केस सामने आये हैं। एक और राहत की बात यह है कि देश में इस वायरस से पिछले 24 घंटे में 47746 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family welfare Ministry) की तरफ से 11 अगस्त की सुबह जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या (Corona Patients)  22,68,675 है। देश में कोरोना के 6,39,929 एक्टिव केस हैं। 15,83, 489 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में पिछले 24 घंटे में 871 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में मौत का आंकड़ा 45257 पहुंच गया है।

झारखंड में कोरोना वायरस से 11 और मरीजों की मौत, 531 नये केस मिले

देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9181 मरीज मिले हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में 7665, तमिलनाडु में 5914, कर्नाटक में 4267, यूपी में 4113, बिहार में 3099, पश्चिम बंगाल में 2905 और असम में 2900 नये मरीज मिले हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 3021 नये मरीज, 82741 पहुंचा आंकड़ा 

कोरोना से प्रभावित देश के 10 राज्य: 

महाराष्ट्र- 524,513 केस, 18050 मौत

तमिलनाडु- 302,815 केस, 5041 मौत

आंध्र प्रदेश- 235,525 केस, 2116 मौत

कर्नाटक- 182,354 केस, 3312 मौत

दिल्ली- 146,134 केस, 4131 मौत

यूपी- 126,722 केस, 2120 मौत

पश्चिम बंगाल- 98459 केस, 2100 मौत

तेलंगाना- 82647 केस, 645 मौत

बिहार- 82550 केस, 450 मौत

गुजरात- 72031 केस, 2672 मौत