Categories

September 27, 2023

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

Corona Update: भारत में 32 लाख के पार कोरोना मरीजों की संख्या, पिछले 24 घंटे में 1059 लोगों की मौत

1 min read
Up Corona Update

Up Corona Update (Photo-twitter)

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 67151 नये मरीज मिले हैं। अब देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 32 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में 63173 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1059 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family Welfare Ministry) की तरफ से जारी अपडेट के मुताबिक देश में कोरोना के कुल 32,34,474 मरीज हैं। एक्टिव केस की संख्या 7,07, 267 है। वहीं 24,67,758 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।  देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 76.3 फीसदी है। वहीं एक्टिव केस 21.9 फीसदी है। मृत्यु दर 1.8 फीसदी है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 59449 लोगों की मौत हो चुकी है।

झारखंड में कोरोना वायरस के 1056 नये मामले, 32 हजार के पार मरीजों की संख्या

पिछले 24 घंटे में देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 10425 मामले सामने आये हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में 9927, कर्नाटक में 8161, तमिलनाडु में 5951 और उत्तर प्रदेश में 5006 नये मरीज मिले हैं। तेलंगाना में 3018, पश्चिम बंगाल में 2964 और ओडिशा में 2752 नये मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या सात लाख को पार कर गई है।

महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा है। तेलंगाना, केरल, ओडिशा और यूपी में पिछले कुछ दिनों में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ी है।

बिहार में कोरोना मरीजोें का रिकवरी रेट 83.74 फीसदी पहुंचा, अब तक 25 लाख से अधिक सैंपल की जांच

देश में कोरोना मरीजों की स्थिति:

Image

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.