Corona Update: देश में एक दिन में मिले रिकॉर्ड 67 हजार मरीज, 942 लोगों की मौत
1 min read
Corona case in shiekhpura (Photo-Social media)
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 67 हजार केस सामने आये हैं। अब देश में कोरोना मरीजों की संख्या 24 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में 942 लोगों की इस वायरस से जान गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family Welfare Ministry) की तरफ से गुरूवार को जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 66999 केस सामने आये हैं। देश में एक दिन में मिलने वालों मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। देश में 6,53,622 एक्टिव केस हैं। 16,95,982 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में देश में 56383 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं भारत में कोरोना वायरस से अब तक 47033 लोगों की जान जा चुकी है।
बिहार में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 3906 मरीज, 94459 पहुंचा आंकड़ा
देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 12712 मरीज मिले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 9597, कर्नाटक में 7883, तमिलनाडु में 5871, असम में 4593, यूपी में 4475, बिहार में 3908 और पश्चिम बंगाल में 2936 मरीज मिले हैं। अब पश्चिम बंगाल में भी कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख को पार कर गई है।
झारखंड में 20 हजार के पार कोरोना मरीजों की संख्या, एक दिन में रिकॉर्ड 1567 मरीज स्वस्थ
कहां कितनी मौत:
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18650 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 5278, दिल्ली में 4153, कर्नाटक में 3510, गुजरात में 2713, आंध्र प्रदेश में 2296, यूपी में 2230, पश्चिम बंगाल में 2203 और मध्य प्रदेश में 1048 लोगों की मौत हुई है।