Up Corona Update

Corona Update: अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, भारत में एक दिन में 75 हजार केस

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 75 हजार से ज्यादा मामले सामने आये हैं। अब देश में कोरोना मरीजों का संख्या (Corona case in India) 33 लाख को पार कर गई है। वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 60 हजार को पार कर गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family Welfare Ministry) की तरफ से जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के 33,10,234 मरीज हैं। एक्टिव केस की संख्या 7,25,991 है। वहीं 25,23, 771 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 56013 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहींं 1023 मरीजों की जान गई है। इस वायरस से देश में 60472 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक में कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख को पार कर चुकी है। वहीं यूपी में दो लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

झारखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 1137 नये केस, 33311 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा 

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 14888 मरीज मिले हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में 10830, कर्नाटक में 8580, तमिलनाडु में 5958 और यूपी में 5640 नये मरीज मिले हैं। ओडिशा में 3371, पश्चिम बंगाल में 2974 और तेलंगाना में 2795 नये मामले सामने आये हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 2163 मरीज, पटना में 339 नये केस 

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य:

महाराष्ट्र- 7.18 लाख

तमिलनाडु- 3.97 लाख

आंध्र प्रदेश- 3.82 लाख

कर्नाटक- 3.00 लाख

यूपी- 2.03 लाख

दिल्ली- 1.65 लाख

पश्चिम बंगाल- 1.47 लाख

बिहार- 1.26 लाख

तेलंगाना- 1.14 लाख

कहां कितनी मौत:

महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा 23089 लोगों की मौत हुई है। वहीं तमिलनाडु में 6839, दिल्ली में 4347, आंध्र प्रदेश में 3541 और यूपी में 3149 लोगों की मौत हुई है।