Indian cricket team full Schedule: 2026 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, न्यूजीलैंड- इंग्लैंड का होगा दौरा

0
Indian cricket team full Schedule

(Image Credit- BCCI X)

Spread the love

Indian cricket team full Schedule: साल 2025 की तरह साल 2026 में भी भारतीय क्रिकेट टीम (मेंस) का शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है. भारतीय टीम (Indian cricket team full Schedule) इस साल इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. इसके अलावा भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी करेगी. एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम के 2026 के शेड्यूल पर…

जनवरी में न्यूजीलैंड की टीम का भारत दौरा

न्यूजीलैंड की टीम (Indian cricket team full Schedule) भारत के दौरे पर आएगी, जहां टीम तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. 11 जनवरी (वडोदरा), 14 जनवरी (राजकोट) और 18 जनवरी (इंदौर) को वनडे मैच खेले जाएंगे. वहीं 21 जनवरी (नागपुर), 23 जनवरी (रायपुर), 25 जनवरी (गुवाहाटी), 28 जनवरी (विशाखापट्टनम) और 31 जनवरी (तिरुवनंतपुरम) को टी-20 मैच खेले जाएंगे.

फरवरी- मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप, अप्रैल-मई में आईपीएल

टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन सात फरवरी से आठ मार्च तक होगा. वहीं 26 मार्च से 31 मई तक आईपीएल 2026 का आयोजन होगा.

टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी

भारतीय टीम (मेंस) 01 जुलाई से 19 जुलाई के बीच इंग्लैंड के दौरे पर होगी. भारतीय टीम इस दौरे पर पांच टी-20 मैच (01, 04, 07, 09, 11 जुलाई) और तीन वनडे मैच (14, 16, 19 जुलाई) खेलेगी.

U19 World Cup में आयुष म्हात्रे होंगे कप्तान, SA में वैभव सूर्यवंशी करेंगे टीम इंडिया का नेतृत्व

श्रीलंका के दौरे पर जाएगा भारत

भारतीय टीम (Indian cricket team full Schedule) अगस्त- सितंबर में श्रीलंका के दौरे पर जाएगी. भारतीय टीम श्रीलंका में दो टेस्ट मैच खेलेगी. यह दोनों मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-2027) चक्र का हिस्सा हैं.

भारत का अक्टूबर- नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा

भारतीय टीम अक्टूबर- नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां भारतीय टीम को दो टेस्ट मैच खेलना है. यह दोनों मैच भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-2027) चक्र का हिस्सा हैं. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया टी-20 और वनडे मैच भी खेल सकती है.


AUS VS ENG 4th Test: इंग्लैंड ने 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता टेस्ट, मेलबर्न की पिच पर मचा बवाल

दिसंबर में श्रीलंका की मेजबानी करेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम (Indian cricket team full Schedule) साल के अंत में श्रीलंका की मेजबानी करेगी. श्रीलंका की टीम भारत में तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें