(Image credit- @SunRisers X)
Ishan Kishan to lead SRH: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को शुरुआती कुछ मुकाबले के लिए टीम का नया कप्तान बनाया है. अभिषेक शर्मा टीम के उप-कप्तान होंगे. सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस फिलहाल पीठ की चोट से उबर रहे हैं और वह बाद में टीम को ज्वाइन करेंगे. आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से होना है और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ओपनिंग मैच में डिफेंडिग चैंपियन आरसीबी का सामना करेगी.
सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, पैट कमिंस चोट से उबरने के दौरान कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे, जब तक वह ठीक नहीं हो जाते, ईशान किशन (Ishan Kishan) कप्तान और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान रहेंगे.
एडिलेड टेस्ट के बाद क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं कमिस
पैट कमिंस ने दिसंबर 2025 में एडिलेड में हुए तीसरे एशेज टेस्ट के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है. चोट की वजह से वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो गए थे.
VIDEO: आईपीएल 2026 में धमाल मचाएंगे बिहार के यह 10 प्लेयर्स
ईशान किशन ने झारखंड को दिलाया था सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब
ईशान किशन (Ishan Kishan) आईपीएल 2025 से ही सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं, उन्होंने हालिया घरेलू सीजन में झारखंड की कप्तानी करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता था. आईपीएल में इससे पहले अब तक उन्होंने किसी भी टीम की कप्तानी नहीं की है, यह बतौर कप्तान आईपीएल में उनका पहला अनुभव होगा।
अभिषेक शर्मा बने उपकप्तान
टीम के उप कप्तान बनाए गए अभिषेक शर्मा आईपीएल 2019 से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेल रहे हैं. अभिषेक शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था. अभिषेक शर्मा ने 77 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और नौ अर्धशतक के साथ 1816 रन बनाए हैं.
