Jharkhand corona Update: राज्य में 26 हजार के पार मरीजों का आंकड़ा, रिकवरी रेट 63 फीसदी
1 min read
Corona case in shiekhpura (Photo-Social media)
रांची. झारखंड (Jharkhand) में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले दो दिनों में राज्य में दो हजार से ज्यादा केस (Corona case in Jharkhand) सामने आ चुके हैं। बुधवार को राज्य में 967 केस सामने आये। अब राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 26 हजार को पार कर गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट में भी तेजी आई है। राज्य में रिकवरी रेट (Corona recovery rate in Jharkhand) लगभग 63 फीसदी पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के 26300 केस हैं। 16566 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में 9456 एक्टिव केस है। अब तक इस वायरस से राज्य में 278 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में नौ मरीजों की जान गई है। वहीं 857 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 75.01 फीसदी, 84 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ
बुधवार को राज्य में सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम में 208 मामले सामने आये। रांची में 150 और देवघर में 129 नये मरीज मिले हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम में छह, रांची में एक, बोकारो में एक और पाकु़ड़ में एक मरीज की जान गई है।
बिहार में छह सितंबर तक जारी रहेगा लॉकडाउन, जानिये क्या है सरकार का दिशा निर्देश
राज्य में सबसे ज्यादा रांची में 5209 और पूर्वी सिंहभूम में 4458 मरीज हैं। सबसे ज्यादा मौत पूर्वी सिंहभूम में हुई है। जिले में मौत का आंकड़ा 112 पहुंच चुका है। रांची में 44 और धनबाद में 25 लोगों की मौत हुई है। रांची में 2600 से ज्यादा और पूर्वी सिंहभूम में दो हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।