Categories

September 27, 2023

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

महेंद्र सिंह धोनी की वह पांच इनिंग, जिसनेे उन्हें बनाया सर्वश्रेष्ठ फिनिशर

1 min read
Mahendra singh dhoni

फोटो ट्विटर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। धोनी संन्यास लेने के बाद भी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को सर्वश्रेष्ठ फिनिशर कहा जाता था। कई ऐसे मौके आए, जब धोनी ने टीम को मुश्किल परिस्थितियों में जीत दिलाई। आइए जानते हैं धोनी की उन पारियों के बारे में जिन्होंने उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनाया।

 श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की पारी:

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन की पारी खेली थी।  भारतीय टीम को जीत के लिये 299 रन का लक्ष्य मिला था। 99 रन पर भारत के दो विकेट गिर चुके थे। बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने नाबाद 183 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई। धोनी ने अपनी पारी में 15 चौके और 10 छक्के लगाये। दिलशान की गेंद पर छक्का लगाकर धोनी ने उस मैच को जिताया।

VIDEO: धोनी के संन्यास के बाद रवि शास्त्री ने किया सैल्यूट, कहा, माउंट एवरेस्ट जैसी है उनकी उपलब्धियां 

श्रीलंका के खिलाफ 91 रन की पारी:

साल 2011, विश्व कप का फाइनल मुकाबला। श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिये 275 रन का लक्ष्य रखा था। भारत के 114 रन पर तीन विकेट गवां दिये थे। बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने 79 गेंद में 91 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान धोनी ने 8 चौके और दो सिक्स लगाये। कुलसेकरा की गेंद पर सिक्स लगाकर उन्होंने भारत को विश्व कप दिलाया।

पाकिस्तान के खिलाफ 72 रन की पारी:  

साल 2006, भारत की टीम पाकिस्तान के दौरे पर थी। वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भारत के सामने जीत के लिये 289 रन का लक्ष्य था। भारतीय टीम ने 190 रन पर पांच विकेट गवां दिये थे। ऐसे में बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने 46 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। अपनी इस पारी के दौरान धोनी ने 13 चौके लगाये। इस मैच में युवराज सिंह ने भी 79 रन की पारी खेली थी।

धोनी के संन्यास पर पत्नी साक्षी का इमोशनल पोस्ट, लिखा..मुझे यकीन है आपने अपने आंसुओं को रोका होगा 

श्रीलंका के खिलाफ 44 रन की पारी:

महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 45 रन की पारी खेली थी। धोनी ने 45 रन की पारी ऐसे वक्त खेली, जब टीम 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने में लड़खड़ा गई थी। धोनी ने 52 गेंद में पांच चौके और दो सिक्स की मदद से 45 रन बनाये। आखिरी ओवर में टीम इंडिया को 15 रन बनाने थे। धोनी ने चार गेंद में ही मैच को फिनिश कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 रन की पारी:

धोनी ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 44 रन की नाबाद पारी खेली थी। भारत के सामने जीत के लिये 270 रन की चुनौती थी। 178 रन पर टीम इंडिया के चार विकेट गिर चुके थे। छठे नंबर पर उतरे धोनी ने उपयोगी 44 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.