NEP VS SCO: टी-20 वर्ल्ड कप में 12 साल बाद जीता नेपाल, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली तूफानी पारी

0
Spread the love

NEP VS SCO: 171 रन के टारगेट को नेपाल की टीम ने दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाबाद अर्धशतक की मदद से 19.2 ओवर में हासिल कर लिया.

NEP VS SCO

NEP VS SCO (Image credit- ICC X)

Spread the love

NEP VS SCO: दीपेंद्र सिंह ऐरी की विस्फोटक पारी (23 बॉल में नाबाद 50 रन) से नेपाल ने टी-20 वर्ल्ड कप में 12 साल का इंतजार खत्म किया है. मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल की टीम ने स्कॉटलैंड (NEP VS SCO) को सात विकेट से हरा दिया. 12 साल बाद नेपाल को टी-20 वर्ल्ड कप में जीत मिली है. इससे पहले 2014 में टीम ने आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की थी.

नेपाल ने 2014 में अपने डेब्यू विश्व कप में अफगानिस्तान और नीदरलैंड को हराया था, लेकिन उसके बाद से टीम को जीत का इंतजार था. साल 2024 टी-20 विश्व कप में भी टीम को जीत नहीं मिली थी और इस सीजन भी तीन ने शुरुआती तीन मुकाबले गंवाए थे. इस सीजन टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चार रन से करीबी मुकाबला गंवाया. इसके अलावा टीम को इटली और वेस्टइंडीज के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. वानखेड़े स्टेडियम में 19,000 से अधिक दर्शकों के सामने नेपाल (NEP VS SCO) ने जीत के साथ अभियान का समापन किया. जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों ने वानखेड़े स्टेडियम का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन किया.

भुर्तेल- आसिफ ने दिलाई नेपाल को अच्छी शुरुआत

स्कॉटलैंड (NEP VS SCO) की टीम को सात विकेट पर 170 रन पर रोकने के बाद नेपाल ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 171 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने धीमी शुरुआत की लेकिन भुर्तेल ने दूसरे ओवर में छक्का लगाया जबकि आसिफ शेख (33) ने चौथे ओवर में छक्का लगाकर दबाव कम किया. भुर्तेल (35 बॉल में 43 रन) ने पांचवें ओवर में मार्क वाट के खिलाफ दो छक्के और एक चौका लगाकर 23 रन बटोरे लेकिन नेपाल की टीम इस लय को बनाये रखने में नाकाम रही.

Team India Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में भारत के मुकाबले का शेड्यूल, कब और कहां खेले जाएंगे मैच ?

ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी

माइकल लीस्क (30 रन पर तीन विकेट) ने जल्दी जल्दी तीन विकेट चटकाकर स्कॉटलैंड (NEP VS SCO) की वापसी कराने की कोशिश की, 98 रन (13.2 ओवर) में नेपाल ने तीन विकेट गंवा दिए थे, मगर इसके बाद ऐरी और गुलशन झा ने स्कॉटलैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. 16वें ओवर में 20 रन ठोककर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने मुकाबले से स्कॉटलैंड को दूर कर दिया. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ एरी ने 23 गेंद की नाबाद पारी में तीन छक्के और चार चौके जड़े, वहीं गुलशन झा (नाबाद 24) ने उनका शानदार तरीके से साथ दिया, दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 73 रन जोड़े. नेपाल ने 19.2 ओवर में मुकाबले को अपने नाम कर लिया.

NZ VS CAN: कनाडा के युवराज समरा का शतक ‘बेकार’, न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में बनाई जगह, अफगानिस्तान का सपना टूटा

माइकल जोन्स के अर्धशतक से स्कॉटलैंड ने बनाए थे 170 रन

इससे पहले माइकल जोन्स (71 रन) ने 45 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की पारी के दौरान जॉर्ज मुन्सी (27 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी कर स्कॉटलैंड (NEP VS SCO) की मजबूत नींव रखी, हालांकि जोन्स के अलावा स्कॉटलैंड के अन्य बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. सोमपाल कामी ने 16वें ओवर में पहले जोन्स और फिर उसी ओवर में मैकमुलेन (25) का एक हाथ से शानदार रिटर्न कैच लेकर नेपाल की वापसी कराई. जोन्स के आउट होते ही स्कॉटलैंड की पारी की रफ्तार थम गई. सोमपाल कामी ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि नंदन यादव ने 34 रन देकर दो विकेट झटके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *