Categories

November 29, 2023

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

झारखंड में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, राज्य के 2294 मरीजों 1647 स्वस्थ हुए

1 min read
corona update

corona update

झारखंड (Jharkhand) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इस दौरान राज्य में धार्मिक व शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेगी। बस के भी परिचालन की अनुमति नहीं दी गई है। होटल और रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे।

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अगले एक माह तक धार्मिक स्थल, स्कूल-कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान, नाई की दुकान, सैलून, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पुल, पार्क, सभा भवन, शॉपिंग मॉल, बस परिवहन, होटल, लॉज व धर्मशालाएं बंद रहेंगी। राज्य के बाहर जाने वाले निजी वाहनों को पास की जरूरत नहीं होगी, हालांकि जो राज्य में इंट्री करेंगे, उन्हें इंट्री पास लेना होगा ।

शुक्रवार को कोरोना (Corona Virus) के 29 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 2294 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये अपडेट के मुताबिक राज्य में 635 एक्टिव केस हैं, जबकि 1647 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक इस वायरस से राज्य में 12 लोगों की मौत हुई है।

शुक्रवार को बोकारो से एक, चतरा से दो, देवघर से तीन, धनबाद से तीन, दुमका से तीन, पूर्वी सिंहभूम से दो, गिरिडीह में छह, गोड्डा में एक, हजारीबाग से पांच, कोडरमा से एक, पाकुड़ से एक, सरायकेला से एक नये मामले सामने आये हैं।

राज्य में कहां कितने मरीज:

बोकारो में 37 चतरा में 43, देवघर में 37 धनबाद में 127 दुमका में 04, पूर्वी सिंहभूम में 354गढ़वा में 97, गिरिडीह में 80 गोड्डा में 08, गुमला में 101, हजारीबाग में 181जामताड़ा में 28, खूंटी में 28 कोडरमा में 171, लातेहार में 54, लोहरदगा में 53, पाकुड़ में 30, पलामू में 51, रामगढ़ में 120, रांची में 203, साहिबगंज में 05, सरायकेला में 37, सिम़डेगा में 350 और पश्चिमी सिंहभूम में 57 ।

स्वस्थ हुए:
बोकारो में 27, चतरा में 36, देवघर में 10, धनबाद में 109, दुमका में 04, पूर्वी सिंहभूम में 186, गढ़वा में 97, गिरिडीह में 51, गोड्डा में 01, गुमला में 68, हजारीबाग में 122, जामताड़ा में 20, खूंटी में 23, कोडरमा में 109, लातेहार में 48, लोहरदगा में 41, पाकुड़ में 30, पलामू में 45, रामगढ़ में 88, रांची में 149, साहिबगंज में 03, सरायकेला में 30, सिम़डेगा में 271 और पश्चिमी सिंहभूम में 37 ।

मौत:
रांची में चार, बोकारो में दो, हजारीबाग में दो, गिरिडीह में एक, कोडरमा में एक, गुमला में एक और सिमडेगा में एक

Leave a Reply

Your email address will not be published.