PAK VS NED: उलटफेर का शिकार होते-होते बचा पाकिस्तान, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को चटाई धूल

0
Spread the love

PAK VS NED: नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में महज 147 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान की टीम ने इस टारगेट को तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.

PAK VS NED

PAK VS NED

Spread the love

PAK VS NED T20 World Cup 2026 : फहीम अशरफ ने आखिरी ओवर्स में संकटमोचक की भूमिका निभाई, जिससे पाकिस्तान ने नीदरलैंड (PAK VS NED) को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में महज 147 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान की टीम ने इस टारगेट को तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. वहीं दिन के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हरा दिया.

नीदरलैंड्स (PAK VS NED) को सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई. माइकल लेविट ने मैक्स ओ’डॉउड के साथ 3.1 ओवरों में 28 रन च जोड़े. ओ’डॉउड 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि माइकल लेविट ने 15 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन की पारी खेली. बास डी लीडे ने कॉलिन एकरमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 34 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की. एकरमैन 20 रन बनाकर आउट हुए. बास डी लीडे ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन जुटाते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया.

कप्तान एडवर्ड्स ने 29 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ सर्वाधिक 37 रन बनाए. बास डी लीडे 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सईम अयूब को दो-दो सफलता मिली.

नीदरलैंड्स के इस लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान को 27 के स्कोर पर सईम अयूब के रूप में झटका लगा. अयूब 13 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, कप्तान सलमान आगा (12) के रूप में टीम ने जल्दी ही दूसरा विकेट भी गंवा दिया. साहिबजादा फरहान (47) ने बाबर आजम (15) के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 45 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 98 के स्कोर तक पहुंचा दिया.

फहीम अशरफ ने दिलाई पाकिस्तान को रोमांचक जीत

पाकिस्तान का मध्यक्रम पूरी तरह फेल रहा और टीम ने 114 के स्कोर तक अपना सातवां विकेट खो दिया. यहां से फहीम अशरफ (नाबाद 29) ने शाहीन अफरीदी (नाबाद 5) के साथ 20 गेंदों में 34 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को अंतिम ओवर में जीत दिलाई. पाकिस्तान को अंतिम 2 ओवरों में 29 रनों की दरकार थी. (PAK VS NED) 18.2 ओवर में फहीम अशरफ को जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने फायदा उठाते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई.

Vaibhav Sooryavanshi records: वैभव सूर्यवंशी ने बनाए इतने रिकॉर्ड्स, गिनते-गिनते थक जाएंगे

हेटमायर के अर्धशतक और रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक से वेस्टइंडीज की जीत

वहीं दिन के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमरन हेटमायर के 36 बॉल में 64 रन की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाए. स्कॉटलैंड की इसके जवाब में 18.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई. रोमारियो शेफर्ड ने गेंद से कहर बरपाया और टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले और दुनिया के 10वें गेंदबाज बने. उन्होंने इस मैच में तीन ओवर में 20 देकर पांच विकेट लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *