Categories

September 27, 2023

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कहा, लोग परेशान, सीएम बंगले में बंद

1 min read
Photo Twitter

पूर्वी चंपारण में बाढ़ पीड़ितों के बीच तेजस्वी यादव

पटना. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एक बार फिर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। तेजस्वी यादव ने पूर्वी चंपारण के सुगौली, चकिया सहित कई क्षेत्रों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका दुख दर्द बांटा। इस दौरान उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार को भी निशाने पर लिया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। बिहार के 14 जिलों के 109 प्रखंड, 972 पंचायत और लगभग 40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री 135 दिन से अब तक लोगों का हाल जानने बंगले से नहीं निकले हैं।

तेजस्वी यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उन्हें राहत सामाग्री भी पहुंचाई। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली सहायता और सुविधा के बारे में लोगों से जानकारी ली। लोगों ने तेजस्वी यादव को सरकार की तरफ से कोई सुविधा नहीं मिलने का आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि चारों तरफ बाढ़ से तबाही मची है, बिहार के जल संसाधन मंत्री बाढ़ नियंत्रण और जल संसाधन छोड़कर जेडीयू के लिए संसाधन उत्पन्न करते मिलेंगे। चार महीनों के विपदा काल में आपदा प्रबंधन मंत्री को किसी ने देखा ही नहीं है। राज्य के सीएम 135 दिन से घर से बाहर नहीं निकले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.