SA VS NZ: साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगाई जीत की हैट्रिक, न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

0
SA VS NZ

SA VS NZ (Image credit- @ProteasMenCSA X)

Spread the love

SA VS NZ: मार्को जानसेन (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी और एडेन मारक्रम (44 बॉल में 86 रन) की तूफानी पारी से साउथ अफ्रीका (SA VS NZ) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत की हैट्रिक लगाई है. शनिवार को खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड (SA VS NZ) को सात विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. दिन के अन्य मैच में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड और आयरलैंड ने ओमान को हराया.

न्यूजीलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली हार मिली है.

मार्को जानसेन- एडेन मारक्रम ने दिलाई साउथ अफ्रीका को जीत

मार्को यानसन (40 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान एडेन मारक्रम की आक्रामक बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड (SA VS NZ) को 17 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने महज 17.1 ओवर में तीन विकेट गवांकर लक्ष्य हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. मार्को यानसन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

मारक्रम ने 44 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 86 रन बनाए. उन्होंने क्विंटन डिकॉक (14 गेंद में 20) के साथ 28 गेंद में 62 और रेयान रिकल्टन के साथ 18 गेंद में 40 रन की साझेदारी कर शुरुआती आठ ओवर के अंदर ही टीम का स्कोर 100 रन पहुंचा दिया. मिलर (17 बॉल में 24 रन नाबाद) ने छक्के लगाकर साउथ अफ्रीका (SA VS NZ) को जीत दिलाई.

इससे पहले फिन एलन के 17 बॉल में 31 रन और मार्क चैपमैन (48) और डेरिल मिचेल (32) के बीच पांचवें विकेट के लिए 44 गेंद में 74 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड (SA VS NZ) को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए.

ZIM VS AUS: जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को हराया

आदिल रशीद के तीन विकेट के बाद टॉम बैंटन (नाबाद 63 रन) के अर्धशतक से इंग्लैंड ने शनिवार को आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप सी के अहम मैच में स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हराकर सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद कायम रखी है. इंग्लैंड ने पहले स्कॉटलैंड को 19.4 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट कर दिया और फिर इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में पांच विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया. टॉम बैंटन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

IND VS NAM: हार्दिक- ईशान के धमाल से भारत ने नामीबिया को हराया, श्रीलंका- इटली को भी मिली जीत

लोरकान टकर ने दिलाई आयरलैंड को जीत

कप्तान लोरकान टकर के 51 गेंद में 94 रन की मदद से आयरलैंड ने टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के एकतरफा मैच में शनिवार को ओमान को 96 रन से हराया. आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 235 रन बनाए. टकर ने अपनी पारी में दस चौके और चार छक्के लगाये और उनकी पारी के दम पर आयरलैंड ने तीन विकेट पर 47 से उबरते हुए इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया.

लोरकान टकर ने जेरेथ डेलानी (56) के साथ 56 गेंद में 101 रन की साझेदारी की, इसके बाद जॉर्ज डॉकरेल (35) के साथ 19 गेंद में 70 रन जोड़े. डॉकरेल ने नौ गेंद की पारी में पांच छक्के जड़े. जवाब में ओमान की टीम 18 ओवर में 139 रन पर आउट हो गई, आमिर कलीम ने 50 और हमाद मिर्जा ने 46 रन बनाए. लोरकान टकर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *