Sahibzada Farhan (Image credit- ICC X)
Sahibzada Farhan Century: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया है. साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में शतक (Sahibzada Farhan Century) लगाया. यह टी-20 वर्ल्ड में यह उनका दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने नामीबिया के खिलाफ शतक लगाया था. इस शतक (Sahibzada Farhan Century) के साथ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. साथ ही साथ उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला.
साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 60 बॉल में 100 रन (Sahibzada Farhan Century) की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने नौ चौके और पांच छक्के लगाए. उन्होंने फखर जमान (42 बॉल में 84 रन) के साथ 176 रन की ओपनिंग साझेदारी की, जो टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है. इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
T20 WC में सबसे बड़ी पार्टनरशिप (कोई भी विकेट)
176 – साहिबज़ादा फरहान और फखर ज़मान (PAK) बनाम SL, पल्लेकेले, 2026*
175* – टिम सीफ़र्ट और फिन एलन (NZ) बनाम UAE, चेन्नई, 2026
170* – जोस बटलर और एलेक्स हेल्स (ENG) बनाम IND, एडिलेड, 2022
168 – क्विंटन डी कॉक और रिली रोसौ (SA) बनाम BAN, सिडनी, 2022
166 – महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा (SL) बनाम WI, बारबाडोस, 2010
154 – इब्राहिम ज़द्रान और रहमानुल्लाह गुरबाज़ (AFG) बनाम UGA, प्रोविडेंस 2024
फरहान टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दो शतक (Sahibzada Farhan Century) लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज ने यह कारनामा नहीं किया है. वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में यह उनका दूसरा शतक है. टी-20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी हैं. उनसे पहले क्रिस गेल यह कारनामा कर चुके हैं. साहिबजादा टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
T20 WC एडिशन में सबसे ज़्यादा छक्के
18* – साहिबज़ादा फरहान (2026)
17* – शिमरोन हेटमायर (2026)
17 – निकोलस पूरन (2024)
16 – क्रिस गेल (2012)
16 – रहमानुल्लाह गुरबाज़ (2024)
साहिबजादा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
साहिबजादा ने (Sahibzada Farhan Century) इस पारी के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने साल 2014 में विराट कोहली के 312 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. साहिबजादा फरहान के नाम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में छह मैच में 383 रन हो चुके हैं. इसके अलावा वह टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में चार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले चौथे बल्लेबाज भी हैं. मैथ्यू हेडन ने साल 2007 में सबसे पहले यह कारनामा किया था. विराट कोहली ने दो बार (2014 और 2022) और बाबर आजम (2021) ने एक बार यह कारनामा किया है.
