Mahendra singh dhoni and Sakshi

धोनी के संन्यास पर पत्नी साक्षी का इमोशनल पोस्ट, लिखा..मुझे यकीन है आपने अपने आंसुओं को रोका होगा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) ने धोनी के रिटायरमेंट पर एक इमोशनल पोस्ट किया। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा.. यकीन है कि अपने पैशन को अलविदा कहते वक्त आपने अपने आंसुओं को रोका होगा।

साक्षी (Sakshi Singh Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी की फोटो को शेयर करते हुए पोस्ट लिखा कि आपने जो कुछ हासिल किया, उस पर गर्व होना चाहिए। मुझे यकीन है कि अपने पैशन को अलविदा कहते वक्त आपने अपने आंसुओं को रोका होगा। साक्षी ने आगे लिखा कि खेल को अपना बेस्ट देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और बतौर इंसान आप पर गर्व है।

https://www.instagram.com/p/CD60JnWHibP/?utm_source=ig_web_copy_link

धोनी के रिटायरमेंट की अफवाह के बाद भड़की थी साक्षी:

बता दें कि कुछ दिन पहले साक्षी (Sakshi Singh Dhoni) सोशल मीडिया पर धोनी के रिटायरमेंट की खबरों को लेकर नाराज हो गई थी। साक्षी ने अपना गुस्सा भी उतारा था और ट्वीट कर कहा था कि मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से बीमार कर दिया है। #DhoniRetires ट्वीट करने वालों, जाओ अपना काम करो। हालांकि बाद में साक्षी ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया था।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया 

धोनी ने शनिवार को किया संन्यास का ऐलान

महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर संन्यास लेने की घोषणा की थी। धोनी से अपने पोस्ट में लिखा था कि अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 07:29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए। धोनी के रिटायरमेंट के कुछ देर बाद क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणाा कर दी।

एमएस धोनी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, यह रिकॉर्ड बताते हैं धोनी जैसा कोई नहीं 

धोनी ने टीम इंडिया के लिये 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी- 20 मैच खेले हैं। उनके नाम आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है।