NZ Cricket team (Image credit- ICC X)
T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 WC 2026) में न्यूजीलैंड की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. मंगलवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट के बड़े अंतर से मात दी. न्यूजीलैंड के ओपनर टिम शेफर्ट (89) और फिन एलन (84) ने 175 रन की साझेदारी की जो टी-20 वर्ल्ड कप (T20 WC 2026) की सबसे बड़ी साझेदारी है.
न्यूजीलैंड के अलावा पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रन से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की. नीदरलैंड ने नामीबिया को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की.
पाकिस्तान ने यूएसए को 32 रन से हराया
पाकिस्तान की टीम ने यूएसए को 32 रन से आसानी से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 WC 2026) में दूसरी जीत दर्ज की. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान के 41 बॉल में 73 रन (06 चौके, 05 छक्के) और बाबर आजम के 32 बॉल में 46 रन (चार चौके, 01 छक्के) की मदद पाकिस्तान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए. शादाब खान ने 12 बॉल में 30 रन (चार चौके, 01 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली. यूएसए के लिए शेडली वैन शाल्कविक ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट लिए.
यूएसए की टीम इस टारगेट के जवाब में 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन ही बना सकी. शुभम रंजने ने अमेरिका के लिए अर्धशतक लगाया और 30 बॉल में 51 रन की पारी खेली. शयान जहांगीर ने 34 बॉल में 49 रन की पारी खेली. उस्मान तारिक ने तीन विकेट लिए, वहीं शादाब खान को दो सफलता मिली. शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज को एक-एक सफलता मिली. टी-20 वर्ल्ड कप (T20 WC 2026) में यूएसए की यह दूसरी हार है. साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
India vs Pakistan: पाकिस्तान की निकली हेकड़ी, 15 फरवरी को भारत से खेलेगा टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबला
न्यूजीलैंड ने एकतरफा मुकाबले में यूएई को 10 विकेट से हराया
न्यूजीलैंड ने यूएई को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिया. यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मुहम्मद वसीम के 66 रन और अलीशान शराफू के 55 रन की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाए.
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में यूएई की टीम की इस टारगेट को न्यूजीलैंड ने टिम शेफर्ट और फिन एलन की पारी से 15.2 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. टिम शेफर्ट ने 42 बॉल में 89 रन की पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं फिन एलन ने 50 बॉल में 84 रन की पारी में पांच चौके और पांच छक्के लगाए. न्यूजीलैंड की टी-20 विश्व कप 2026 (T20 WC 2026) में यह दूसरी जीत है. पहले मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराया था.
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका- जिम्बाब्वे की जीत से शुरुआत, स्कॉटलैंड का भी खाता खुला
नीदरलैंड्स ने नामीबिया को सात विकेट से हराया
वहीं मंगलवार को खेले गए पहले मैच में नीदरलैंड्स ने नामीबिया को सात विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 WC 2026) में पहली जीत दर्ज की. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन बनाए. नीदरलैंड्स की टीम ने बास डी लीडे के 48 बॉल में नाबाद 72 रन (05 चौके, चार छक्के) की मदद से 18 ओवर में तीन विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.
