T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने तोड़ा पाकिस्तान का सपना, न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में एंट्री

0
PAK VS NED

PAK VS NED

Spread the love

T20 World Cup 2026: श्रीलंका की टीम (SL VS PAK) ने पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल खेलने का सपना तोड़ दिया है. शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 (T20 World Cup 2026) में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 212 रन बनाए. पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका (SL VS PAK) को 147 रन से पहले रोकना था, मगर पाकिस्तान की टीम ऐसा नहीं कर सकी. पाकिस्तान के सेमीफाइनल की रेस से बाहर होते ही न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है.

वहीं श्रीलंका की टीम को इस मैच (T20 World Cup 2026) में रोमांचक मुकाबले में पांच रन से हार का सामना करना पड़ा. 212 रन के टारगेट के जवाब में 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन ही बना सकी. दासुन शनाका ने 31 बॉल में 76 रन की विस्फोटक पारी खेली. वहीं पवन रत्नानायके ने 37 बॉल में 58 रन बनाए.

SL VS PAK: श्रीलंका से जीतकर भी ‘हारा’ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

आखिरी ओवर में रोमांचक मुकाबले में हारा श्रीलंका

आखिरी ओवर में जीत के लिए श्रीलंका (T20 World Cup 2026) को 28 रनों की जरूरत थी. शनाका ने शाहीन अफरीदी के इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर वह बड़ा शॉट नहीं लगा सके. गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से अबरार अहमद ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें