T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका- जिम्बाब्वे की जीत से शुरुआत, स्कॉटलैंड का भी खाता खुला

0
Spread the love

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने ओमान को आठ विकेट से और स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से मात दी. स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में पहली जीत मिली है.

South Africa cricket team

South Africa cricket team (Image credit- @ProteasMenCSA X)

Spread the love

T20 World Cup 2026: 2024 टी-20 विश्व कप की उपविजेता साउथ अफ्रीका की टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. सोमवार को खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हराया.

वहीं अन्य मैच में जिम्बाब्वे ने ओमान को आठ विकेट से और स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से मात दी. स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में पहली जीत मिली है. पहले मैच में उसे वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

माक्ररम- एनगिडी ने दिलाई साउथ अफ्रीका को जीत

कप्तान एडेम माक्ररम के शानदार अर्धशतक और लुंगी एनिगडी के फोर विकेट हॉल की मदद से साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप ग्रुप डी (T20 World Cup 2026) के अपने पहले मैच में सोमवार को कनाडा को 57 रन से हराया. लुंगी एनगिडी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर साउथ अफ्रीका ने चार विकेट पर 214 रन बनाए, माक्ररम ने 32 गेंद में दस चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए. उनके अलावा डि कॉक ने 22 बॉल में 25 रन, रियान रिकेल्टन ने 21 बॉल में 33 रन, डेविड मिलर ने 23 बॉल में नाबाद 39 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 बॉल में नाबाद 34 रन का योगदान दिया.

कनाडा की टीम इसके जवाब में 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन ही बना सकी. नवनीत धालीवाल ने सबसे ज्यादा 64 रन (49 बॉल) बनाए. लुंगी एनगिडी ने चार ओवर में 31 रन देकर चार विकेट लिए. मार्को जानसेन को दो सफलता मिली.

जिम्बाब्वे ने भी जीत के साथ खाता खोला

वहीं जिम्बाब्वे की टीम ने भी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में जीत के साथ खाता खोला है. सोमवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में रिचर्ड नगारवा (03/17), ब्लेसिंग मुजरबानी (03/16) और ब्रैंड इवांस (03/18) की धारदार गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे ने ओमान को 19.5 ओवर में 103 रन पर समेट दिया.

जिम्बाब्वे की टीम ने इस टारगेट को 13.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. ब्रायन बेनेट ने 36 बॉल में नाबाद 48 रन की पारी खेली. वहीं ब्रैंडन टेलर 30 बॉल में 31 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हुए. ब्लेसिंग मुजरबानी ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता.

BCCI Central contracts: रोहित- विराट का हुआ डिमोशन, जानें किस ग्रेड में कौन खिलाड़ी शामिल ?

स्कॉटलैंड को मिली पहली जीत

वहीं पहले मैच में वेस्टइंडीज से हारने के बाद स्कॉटलैंड (T20 World Cup 2026) की टीम ने इटली के खिलाफ मैच में 73 रन की बड़ी जीत दर्ज की. जार्ज मुंशी (54 बॉल में 84 रन) की विस्फोटक पारी से स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 207 रन बनाए जो एसोसिएट देश का टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर है. ब्रैंडन मैकमुलन ने 18 बॉल में 41 रन, माइकल जोन्स ने 30 बॉल में 37 रन और माइकल लीस्क ने पांच बॉल में नाबाद 22 रन बनाए.

इटली की टीम इसके जवाब में 16.4 ओवर में 134 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. माइकल लीस्क ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए. माइकल लीस्क को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *