T20 World Cup 2026 (Image credit- ICC X)
T20 World Cup 2026: यूएसए की टीम ने नीदरलैंड्स को टी-20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में हराकर इतिहास रच दिया है. शुक्रवार को खेले गए मैच में यूएसए ने नीदरलैंड्स को 93 रन से हराया. वहीं एक अन्य मुकाबले में यूएई की टीम ने कनाडा के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की.
यूएसए (T20 World Cup 2026) की टीम ने भारतीय मूल के खिलाड़ी साईतेजा मुक्कमल्ला के 51 बॉल में 79 रन (पांच चौके, चार छक्के) की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए. उनके अलावा भारतीय मूल के ही शुभम रंजने ने 24 बॉल में 48 रन (तीन चौके दो छक्के) और कप्तान मोनांक पटेल ने 22 बॉल में 36 रन (तीन चौके, एक छक्का) की पारी खेली. इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 103 रन पर सिमट गई. नीदरलैंड्स के लिए बास डी लिडे ने 23 रन और स्कॉट एडवर्ड्स ने 20 रन का योगदान दिया.
हरमीत सिंह ने गेंद से किया कमाल
अमेरिका के लिए हरमीत सिंह ने गेंद से कमाल दिखाया और 21 देकर चार विकेट लिए. हरमीत को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया. हरमीत का अमेरिका के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. शाडली वान शाल्कविक के 2.5 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके
USA ने जीत के साथ रचा इतिहास
यूएसए (T20 World Cup 2026) की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट देश के तौर पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. अमेरिका ने नेपाल का रिकॉर्ड तोड़ा, नेपाल के नाम इससे पहले 80 रन से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड था. इसके अलावा अमेरिका ने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी टी-20 इंटरनेशनल में पहली जीत दर्ज की. इससे पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ छह मुकाबले (तीन वनडे, तीन टी-20) में उसे हार का सामना करना पड़ा था.
T20 WC में एसोसिएट टीमों के लिए सबसे बड़ा जीत का अंतर (रनों के हिसाब से)
93 रन – USA बनाम नीदरलैंड, चेन्नई, 2026
80 रन – नेपाल बनाम हांगकांग, चटगाँव, 2014
73 रन – स्कॉटलैंड बनाम इटली, कोलकाता, 2026
59 रन – अफ़गानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे, नागपुर, 2016
55 रन – नामीबिया बनाम श्रीलंका, जिलॉन्ग, 2022
ZIM VS AUS: जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
जुनैद सिद्दीकी के पंजे से यूएई ने कनाडा को हराया
जुनैद सिद्दीकी के फाइव विकेट हॉल के बाद आर्यांश शर्मा (74*) और शोएब खान (51) के अर्धशतक की मदद से यूएई ने कनाडा को पांच विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में पहली जीत दर्ज की.
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने टी20 विश्व कप ग्रुप डी मैच में शुक्रवार को हर्ष ठाकुर की अर्धशतकीय पारी के बावजूद कनाडा को सात विकेट पर 150 रन पर रोक दिया और फिर इस टारगेट को 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. सिद्दीकी ने इस मैच में चार ओवर में 35 रन देकर पांच झटके और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता.
