Vaibhav Sooryavanshi records: वैभव सूर्यवंशी ने बनाए इतने रिकॉर्ड्स, गिनते-गिनते थक जाएंगे

0
Spread the love

Vaibhav Sooryavanshi records: वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल में 175 रन की पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए.

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi (Image credit- BCCI X)

Spread the love

Vaibhav Sooryavanshi records: वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक (80 बॉल में 175 रन) की मदद से भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. शुक्रवार को खेले गए मैच में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 411 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन पर ढेर हो गई.

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए. उन्होंने इस मैच में कई रिकॉर्ड्स (Vaibhav Sooryavanshi records) तोड़ डाले और कई दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया.

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड (Vaibhav Sooryavanshi records) अपने नाम किया. उन्होंने इस सीजन कुल 30 छक्के लगाए. उन्होंने इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम साल 2022 में एक सीजन में 18 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था.

सूर्यवंशी ने जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक

वैभव सूर्यवंशी ने 55 बॉल में अपना शतक पूरा किया. यह अंडर 19 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे तेज शतक है. ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक के नाम 51 बॉल में शतक लगाने का रिकॉर्ड है.

U19 World Cup 2026: भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

अंडर-19 वर्ल्ड में सबसे तेज 150 रन

वैभव सूर्यवंशी के नाम U19 में सबसे तेज़ 150 रन बनाने का रिकॉर्ड (Vaibhav Sooryavanshi records) दर्ज हो गया है. उन्होंने 71 गेंदों में यह कारनामा किया.

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

भारत के युवा बल्लेबाज ने U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में कुल 15 छक्के लगाए. जो अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल (12) को पीछे छोड़ा.

सूर्यवंशी ने बनाया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की पारी खेली, जो आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इसके अलावा वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी हैं.

यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi records) ने इस पारी के साथ यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है. सूर्यवंशी के नाम 1412 रन (25 मैच) हो चुके हैं. उन्होंने विजय जोल (1404) और यशस्वी जायसवाल (1386) को भी पीछे छोड़ दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *