ZIM VS AUS: जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

0
Spread the love

ZIM VS AUS: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 170 रन का टारगेट रखा था, ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 146 रन ही बना सकी

ZIM VS AUS

ZIM VS AUS (Image credit- @ZimCricketv X)

Spread the love

ZIM VS AUS: ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस की घातक गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर किया है. जिम्बाब्वे की टीम ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया (ZIM VS AUS) को 23 रन से हरा दिया. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 170 रन का टारगेट रखा था, ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 146 रन ही बना सकी. ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार विकेट चटकाए. ब्लेसिंग मुजरबानी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.

टी-20 वर्ल्ड में दूसरी बार जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया (ZIM VS AUS) को मात दी है. इससे पहले उन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में ताकतवर ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था. 19 साल बाद जिम्बाब्वे ने यह कारनामा दोहराया है.

बल्लेबाजी में ज़िम्बाब्वे (ZIM VS AUS) ने दो विकेट पर 169 रन का मुश्किल स्कोर बनाया. ओपनर ब्रायन बेनेट (56 गेंदों पर नाबाद 64) और तदिवानाशे मारुमानी (21 गेंदों पर 35) ने ज़िम्बाब्वे को मज़बूत शुरुआत दी. दोनों ने 7.3 ओवर में 61 रन बनाए. रयान बर्ल (30 गेंदों पर 35) और कप्तान सिकंदर रज़ा (13 गेंदों पर नाबाद 25) ने भी उपयोगी योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन (1/6) और मार्कस स्टोइनिस (1/17) ने विकेट लिए.

IND VS NAM: हार्दिक- ईशान के धमाल से भारत ने नामीबिया को हराया, श्रीलंका- इटली को भी मिली जीत

मैट रेनशॉ ने अकेले लड़ी लड़ाई

जवाब में ऑस्ट्रेलिया (ZIM VS AUS) का टॉप-ऑर्डर अच्छा नहीं कर पाया, जिसके बाद मैट रेनशॉ (44 गेंदों पर 65 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (32 गेंदों पर 31 रन) ने पारी को संभाली, मगर वह टीम को जीत तक नहीं ले जा सके. ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गए।

ज़िम्बाब्वे के लिए, दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़राबानी (4/17) ने अपने करियर का सबसा अच्छे प्रदर्शन किया, वहीं ब्रैड इवांस (3/23) ने उनका अच्छा साथ दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *