20 june rashifal

इन दो राशियों का परेशानियों में बीतेगा आज का दिन, सिंह राशि की खत्म होगी समस्या

मेष राशि (ARISE)
इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको कई जानकारों से सलाह लेनी होगी। अच्छा यही होगा कि आज कोई निर्णय न लें। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने से आपकी नौकरी पर खतरा आ सकता है। इसलिए खासकर काम को लेकर कोई निर्णय न लें।

वृषभ राशि (TAURUS)
इस राशि वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा लेकर आया है। बहुत दिनों से अगर आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन शुभ है। आज किए गए कार्य को सराहा जाएगा। आप के अटके हुए कार्य आज बिना बाधा के पूर्ण हो जाएंगे।

मिथुन राशि  (GEMINI)
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग और प्रेम मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप पार्टनरशिप से कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए अच्छा है । उससे आप आगे बढ़ेंगे।

कर्क राशि (CANCER)
इस राशि के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी लेकर आया है। आज आप कई सारी उलझनों में रहेंगे। आज आप किसी भी कार्य को शुरू न करें । आज के दिन आपको अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा। आर्थिक स्थिति में कमी हो सकती है।

सिंह राशि (LEO)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बहुत दिन से जीवन में चल रही परेशानियों का आज अंत होगा और नई शुरूआत होगी। आज कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है जिससे आपको झटका लग सकता है। मशीनरी कार्य करने में सावधानी बरतनी होगी। आज आग से दूर रहें नई तो दुर्घटना घट सकती है।

कन्या राशि (VIRGO)
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं है। आज आप अपने आलस्य को त्याग दें। आलस्य से बाहर निकलकर अगर कुछ प्रयास करते हैं तो आपके लिए बेहतर होगा। आज कई चीजें आपके हाथ से फिसलती हुई नजर आ रही है। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सजगता बरतना होगा।

तुला राशि (LIBRA)
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप बहुत दिनों से जिन मौकों की तलाश में हैं आज पूरी होगी। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कई मौके मिलेंगे।

वृश्चिक राशि  (SCORPIO)
आज आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। इसलिए इससे बचें। हो सकता है किसी बहस में आप बहुत ज्यादा उलझ जाएं जिसका परिणाम अच्छा न हो। आज आपके मन में किसी बात को लेकर द्वेष आ सकता है। आज सबके साथ मिलकर रहने की कोशिश करें। किसी प्रकार के सामाजिक विवादों में न पड़ें।

धनु राशि (SEGITTARIUS)
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ है। आज कई नए संबंधों की शुरूआत भी हो सकती है। वहीं कई संबंध अचानक खराब भी हो सकते हैं। आज आप किसी अपने को खोने की वजह से मायूस हो सकते हैं। आज नई शुरूआत के लिए दिन अच्छा है। कुछ नया शुरू करना है तो देर न करें ।

मकर राशि (CAPRICORNUS)
इस राशि के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। आज आप हर छोटी बात पर तनावग्रस्त हो सकते हैं। छोटी बातों को लेकर मानसिक उलझन बढ़ सकती है। आज मन बेचैन और हताश रहेगा।

कुंभ राशि (AQUARIUS)
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा । आप बहुत दिनों से किसी प्रस्ताव का इंतजार कर रहे थे तो आज वो पूरा हो जाएगा। आज का दिन रोमांस से भरा हुआ होगा। मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा पल गुजरेगा।

मीन राशि (PISCES)
इस राशि के लिए आज का दिन परेशानी लेकर आया है। आज कहीं फंसा हुआ पैसा आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं।