Bihar corona death case

Corona Update: भारत मेंं पहली पार एक दिन में 50 हजार से अधिक मामले, पिछले 24 घंटे में 52123 नये मरीज मिले

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। देश में पिछले 24 घंटे में पचास हजार से ज्यादा मरीज सामने आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के 1583792 मरीज हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 528242 है, जबकि 1020582 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में देश में 775 नई मौत हुई है। इस वायरस से देश में अब तक 34968 मरीजों की जान जा चुकी है।

भारत ही नहीं दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विश्व में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1.70 करोड़ को पार कर गई है। छह लाख से ज्यादा लोगों की इस वायरस से विश्व में मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या चार लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 10093 मामले सामने आये हैं। महाराष्ट्र में 9211, तमिलनाडु में 6426 और कर्नाटक में 5503 नये मरीज मिले हैं। यूपी और बिहार में भी मामले तेजी से बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में यूपी में 3383 और बिहार में 2237 मरीज मिले हैं।

महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 2.34 लाख, दिल्ली में 1.33 लाख, आंध्र प्रदेश में 1.20 लाख और कर्नाटक में 1.12 लाख मरीज हैं। यूपी में 77 हजार, पश्चिम बंगाल में 65 हजार, गुजरात में 59 हजार और तेलंगाना में 58 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज हैं।