Corona case in shiekhpura

Jharkhand Corona Update: राज्य में कोरोना के 738 नये केस, 12 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

रांची. झारखंड (Jharkhand) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। राज्य में एक दिन में 738 नये केस सामने आये हैं। अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 12 हजार को पार कर गई है। वहीं चार और मौत के बाद अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या 114 पहुंच चुकी है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) के मुताबिक राज्य में कोरोना के 12104 मरीज (Corona case in Jharkhand) हैं। एक्टिव केस की संख्या 7477 है। 4513 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में 170 मरीज स्वस्थ हुए हैं। शनिवार को सबसे ज्यादा देवघर में 161 मामले सामने आये। वहीं रांची में 139 नये मरीज मिले हैं।

बिहार में कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 3521 नये मरीज मिले, पटना के डीएम भी पॉजिटिव पाये गये

इसके अलावा बोकारो में पांच, चतरा में तीन, धनबाद में 76, दुमका में 18, पूर्वी सिंहभूम में 13, गढ़वा में 28, गिरिडीह में 28, गोड्डा में 15, गुमला में 18, हजारीबाग में 32, जामताड़ा में 15, खूंटी में 32, कोडरमा में 34, पाकुड़ में एक, पलामू में एक, रामगढ़ में 38, साहिबगंज में 26, सरायकेला में 33 और पश्चिमी सिंहभूम में 22 मामले सामने आये हैं। रांची और चतरा में एक- एक मरीज की मौत हुई है। हजारीबाग में दो, गढ़वा में एक और रांची में एक मरीज की मौत हुई है।

झारखंड में 31 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कोई नई छूट नहीं, जारी रहेगी सख्ती 

राज्य में कहां कितने मरीज:
बोकारो में 274, चतरा में 362, देवघर में 485, धनबाद में 604, दुमका में 129, पूर्वी सिंहभूम में 1982, गढ़वा में 472, गिरिडीह में 610, गोड्डा में 149, गुमला में 359, हजारीबाग में 647, जामताड़ा में 100, खूंटी में 114, कोडरमा में 601, लातेहार में 268, लोहरदगा में 250, पाकुड़ में 239, पलामू में 426, रामगढ़ में 431, रांची में 2261, साहेबगंज में 205, सरायकेला में 266, सिम़डेगा में 519 और पश्चिमी सिंहभूम में 351 ।

स्वस्थ हुए:
बोकारो में 141, चतरा में 167, देवघर में 84, धनबाद में 201, दुमका में 47, पूर्वी सिंहभूम में 614, गढ़वा में 197, गिरिडीह में 217, गोड्डा में 19, गुमला में 103, हजारीबाग में 310, जामताड़ा में 38, खूंटी में 42, कोडरमा में 286, लातेहार में 107, लोहरदगा में 141, पाकुड़ में 79, पलामू में 238, रामगढ़ में 161, रांची में 613, साहिबगंज में 66, सरायकेला में 101, सिम़डेगा में 383 और पश्चिमी सिंहभूम में 147 ।

कहां कितनी मौत:
रांची में 26, धनबाद में 13, हजारीबाग में 11, पूर्वी सिंहभूम में 25, गिरिडीह में चार, साहेबगंज में दो, बोकारो में दो, कोडरमा में पांच, सरायकेला में चार,  रामगढ़ में दो, खूंटी में एक, गुमला में एक, देवघर में दो, गढ़वा में दो, लोहरदगा में दो, पलामू में एक, पश्चिमी सिंहभूम में दो,  गोड्डा में दो, चतरा में एक और सिमडेगा में एक।