Corona active case in Bihar

Corona Update: देश में कोरोना के 76 हजार से अधिक मामले, 35 लाख के पास पहुंची मरीजों की संख्या

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 76 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं। अब देश में कोरोना के मरीजों की संख्या (Corona case in India) 35 लाख के पास पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1021 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family Welfare Ministry) की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के 34,63,972 है। पिछले 24 घंटे में देश में 76472 मरीज हैं। एक्टिव केस की संख्या 7,52,424 है। 26,48,998 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक इस देश में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 62550 लोगों की मौत (Corona Death in india) हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 65,050 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

झारखंड में अनलॉक- 4.0 को लेकर गाइडलाइंस जारी, जानिये क्या खुलेंगे, क्या बंद रहेंगे ? 

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 14427, आंध्र प्रदेश में 10526, कर्नाटक में 8960, तमिलनाडु में 5996 और यूपी में 5405 नये मरीज मिले हैं। इसके अलावा ओडिशा में 3682, पश्चिम बंगाल में 2982 और तेलंगाना में 2751 नये मामले सामने आये हैं। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 7.47 लाख को पार कर गई है। वहीं आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में कोरोना मरीजों की संख्या चार लाख को पार कर गई है।

झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 35 हजार के पार, 1137 नये मरीज मिले 

देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 23775 मरीजों की मौत हुई है। तमिलनाडु में 7050, कर्नाटक में 5368, दिल्ली में 4389, आंध्र प्रदेश में 3714 और यूपी में 3294 मरीजों की जान गई है।