AUS VS ENG 4th Test: इंग्लैंड ने 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता टेस्ट, मेलबर्न की पिच पर मचा बवाल

0
Spread the love

AUS VS ENG 4th Test: इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य था, इंग्लैंड ने खेल के दूसरे दिन छह विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

AUS VS ENG 4th test

AUS VS ENG 4th test (Image credit- ICC X)

Spread the love

AUS VS ENG 4th Test: इंग्लैंड की टीम ने मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर 15 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट जीतने का कारनामा किया. इंग्लैंड ने आखिरी बार सिडनी में साल 2010-11 में टेस्ट जीता था. शनिवार को खेल के दूसरे दिन (AUS VS ENG 4th Test) इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य था, इंग्लैंड ने छह विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया. हालांकि दो दिन में टेस्ट में खत्म होने के बाद अब पिच को लेकर बवाल मच गया है.

इससे पहले खेल (AUS VS ENG 4th Test) के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की शुरुआत की और पूरी टीम महज 132 रन पर ढेर हो गई. ट्रैविस हेड ने 46 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 24 रन की पारी खेली. कैमरन ग्रीन ने 19 रन का योगदान दिया. इनके अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका. इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने चार विकेट लिए, वहीं बेन स्टोक्स को तीन सफलता मिली. जोश टंग ने दो विकेट अपने नाम किए. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के पास 42 रन की लीड थी, जिसके आधार पर इंग्लैंड को 175 रन का टारगेट मिला.

इंग्लैंड ने चार विकेट से जीता मुकाबला

175 रन के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड (AUS VS ENG 4th Test) ने बेन डकेट (34) और जैक क्राउली (37) की पारी से अच्छी शुरुआत की. ब्रायडन कार्स को प्रमोशन मिला, मगर वह छह रन ही बना सके. जो रूट (15 रन) और बेन स्टोक्स (02) ने निराश किया, मगर जैकब बैथल ने 40 रन की उपयोगी पारी खेली. हैरी ब्रूक (18 नाबाद) और जेमी स्मिथ (03) ने 32.2 ओवर में इंग्लैंड को जीत दिला दी.

India Squad for T20 World Cup 2026: शुभमन गिल की छुट्टी, ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी

WTC प्वॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान

इस हार (AUS VS ENG 4th Test) के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को नुकसान हुआ है. टीम का जीत प्रतिशत घटकर 85.71 हो गया है, हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. न्यूजीलैंड (77.78 जीत प्रतिशत) दूसरे और साउथ अफ्रीका (75 जीत प्रतिशत) तीसरे नंबर पर है. श्रीलंका चौथे, पाकिस्तान पांचवें, भारत छठे और इंग्लैंड की टीम सातवें स्थान पर है.

मेलबर्न की पिच पर मचा बवाल

हालांकि दो दिन में टेस्ट मैच खत्म होने के बाद बवाल मच गया है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं. बेन स्टोक्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के बाहर कहीं भी ऐसी पिच होती तो इसकी आलोचना की जाती. वहीं केविन पीटरसन ने कहा कि अगर यह भारत में होता तो इसे बड़ा मुद्दा बना दिया जा सकता. दिनेश कार्तिक, आकाश चोपड़ा के अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस पिच को लेकर निराशा जताई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें