Sarfaraz Khan की टीम इंडिया में एंट्री, साई सुदर्शन की जगह मिला मौका, जानिए उनका रिकॉर्ड
Sarfaraz Khan (Image credit- BCCI X)
Sarfaraz khan Included in Team India Squad: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में बदलाव हुआ है. चोट की वजह से साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को मौका दिया गया है.
सरफराज खान आखिरी बार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम का हिस्सा थे. लगभग दो साल बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला है. हालांकि सरफराज खान को प्लेइंग-11 में जगह मिलना मुश्किल है. साई सुदर्शन की जगह देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने वॉर्मअप मैच में शतक (142 रन नाबाद) लगाया था.
Vaibhav Sooryavanshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के उपकप्तान बनाए गए
सरफराज खान का कैसा है रिकॉर्ड ?
सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने भारत के लिए छह टेस्ट मैच खेला है. छह टेस्ट मैच की 11 इनिंग में उन्होंने 371 रन बनाए हैं. सरफराज खान के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक शतक और तीन अर्धशतक है.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 62 मैच की 92 इनिंग में सरफराज खान के नाम 5114 रन है. सरफराज खान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं लिस्ट ए के 43 मैच की 32 इनिंग में उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक के साथ उन्होंने 932 रन बनाए हैं. सरफराज खान ने 111 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक के साथ 1678 रन बनाए हैं.
सरफराज खान ने चार आईपीएल टीमों (आरसीबी, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स) के लिए मुकाबले खेले हैं. आईपीएल के 58 मैच की 44 इनिंग में उनके नाम 746 रन है, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है.
