IND VS WI 2nd T20I: रांची में टीम इंडिया को मिली हार, शे होप के शतक से वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड रन चेज

0
IND VS WI 2nd T20I

IND VS WI 2nd T20I

Spread the love

IND VS WI 2nd T20I: शे होप (45 बॉल में 102 रन) के नाबाद शतक और शेरफेन रदरफोर्ड (37 बॉल में 84 रन) की आतिशी पारी से वेस्टइंडीज ने रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच (IND VS WI 2nd T20I) में भारत को छह विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज ने 250 रन के टारगेट को 18.3 ओवर में हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज का T20I में सबसे बड़ा रन चेज है. वहीं टी-20 इंटरनेशनल का यह दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है.

वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. भारतीय टीम ने पहली बार 200 प्लस रन बनाने के बाद T20I मुकाबला गंवाया है.

पुरुषों के T20I में सबसे बड़ा सफल रन चेज

259 – साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
250 – वेस्टइंडीज बनाम भारत, रांची, 2026
244 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018
244 – बुल्गारिया बनाम जिब्राल्टर, सोफिया, 2025
243 – बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022
232 – वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2015
230 – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, मुंबई WS, 2016

मयंक यादव ने वेस्टइंडीज को दिए शुरुआती झटके

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज (IND VS WI 2nd T20I) की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कामिल पूरन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए.शिमरोन हेटमायर को मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड किया. रोवमैन पॉवेल ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए और वह मयंक यादव का तीसरा शिकार बने. 58 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज की लड़खड़ाती हुई पारी को कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने संभाला. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई.

रदरफोर्ड और शे होप की शतकीय साझेदारी

रदरफोर्ड और होप ने मिलकर 54 गेंदों में 120 रनों की साझेदारी निभाई. रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में सात चौके और सात गगनचुंबी छक्कों की मदद से 84 रनों की आतिशी पारी खेली. रदरफोर्ड के आउट होने के बाद भी कप्तान होप एक छोर पर डटे रहे और उन्हें रोमारियो शेफर्ड के रूप में एक और अच्छा जोड़ीदार मिला.दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 26 गेंदों में 74 रनों की अटूट साझेदारी निभाई. वेस्टइंडीज के कप्तान 45 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, शेफर्ड 13 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारत ने बनाया वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

इससे पहले संजू सैमसन 82 रन की आक्रामक पारी के साथ फॉर्म में लौटे और उनके साथ श्रेयस अय्यर (18 बॉल में 40 रन) और तिलक वर्मा (18 बॉल में नाबाद 44 रन) की उपयोगी पारियों के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच (IND VS WI 2nd T20I) में पांच विकेट पर 249 रन बनाए. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का यह सर्वोच्च टी20 स्कोर है. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर चार विकेट पर 244 रन था जो 2016 में बना था.

IND VS PAK: भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

संजू सैमसन ने जड़ा नौवां टी-20 अर्धशतक

पिछले चार मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद सैमसन ने 21 गेंदों में अपना नौवां टी20 अर्धशतक जमाया. उन्होंने ईशान किशन (22 गेंदों में 43 रन) के साथ 97 रन की साझेदारी की. दोनों ने 11 ओवर के बाद 12 की रनरेट से भारत को एक विकेट पर 139 रन तक पहुंचाया, अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे ईशान ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *