U19 World Cup में आयुष म्हात्रे होंगे कप्तान, SA में वैभव सूर्यवंशी करेंगे टीम इंडिया का नेतृत्व

0
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi (Image credit- BCCI X)

Spread the love

U19 World Cup और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में आयुष म्हात्रे टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे. वहीं साउथ अफ्रीका सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया को कमान सौंपी गई है.

अंडर 19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup 2026) के आने वाले एडिशन में 16 टीमें होंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा जाएगा. भारत 15 जनवरी को बुलावायो में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. अमेरिका के अलावा ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से भारत का मुकाबला होगा. भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम है, भारत ने पांच बार (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) इस खिताब को जीता है.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल: (U19 World Cup 2026 Schedule)

15 जनवरी VS यूएसए

17 जनवरी VS बांग्लादेश

24 जनवरी VS न्यूजीलैंड

साउथ अफ्रीका सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को कमान

हाथ में चोट लगने के कारण कप्तान आयुष म्हात्रे और वर्ल्ड कप के लिए उपकप्तान बनाए गए विहान मल्होत्रा ​​दोनों साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रहेंगे. आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा की गैरमौजूदगी में भारत की कप्तानी वैभव सूर्यवंशी करेंगे, जो 3, 5 और 7 जनवरी को साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों में टीम की अगुवाई करेंगे. यह सीरीज़ नामीबिया और ज़िम्बाब्वे में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयारी का हिस्सा है.

AUS VS ENG 4th Test: इंग्लैंड ने 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता टेस्ट, मेलबर्न की पिच पर मचा बवाल

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम:

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरोन जॉर्ज (उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार

U19 विश्व कप के लिए टीम:

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा ​​(उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें