Usman Khawaja ने संन्यास का किया ऐलान, सिडनी में खेलेंगे आखिरी टेस्ट
Usman Khawaja (Image credit- @weRcricket X)
Usman Khawaja ने एशेज सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की है. वह सिडनी में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे. उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने अपने टेस्ट करियर में 16 शतक के साथ छह हजार से ज्यादा रन बनाए. ख्वाजा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिटायरमेंट का ऐलान किया.
39 साल के उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने साल 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 87 टेस्ट, 40 वनडे और नौ टी-20 मैच खेले हैं. सिडनी में चार जनवरी से शुरू होने वाला टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा. ख्वाजा ने 87 टेस्ट में 16 शतक के साथ 6206 रन बनाए हैं. वहीं 40 वनडे में उनके नाम 1554 रन है, जिसमें दो शतक शामिल है. नौ टी-20 मैच में ख्वाजा ने 241 रन बनाए हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उस्मान ख्वाजा ने किया ऐलान
शुक्रवार की सुबह उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं घोषणा करने आया हूं कि सिडनी टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लूंगा. ईश्वर ने क्रिकेट के जरिए मुझे मेरी सोच से कहीं ज्यादा दिया है. उन्होंने मुझे ऐसी यादें दी हैं जिन्हें मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा, ऐसी दोस्ती जो खेल से कहीं आगे है, और ऐसे सबक जिन्होंने मुझे बताया कि मैं मैदान के बाहर कौन हूं.
उन्होंने कहा, कोई भी करियर किसी एक इंसान का नहीं होता. अपने करियर के दौरान मुझे मेरे माता-पिता और पत्नी से बहुत मदद मिली, मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलूंगा, इसका विश्वास मेरे पिता को मुझसे ज्यादा था. इस विश्वास के लिए धन्यवाद.
उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) एशेज सीरीज की पांच पारियों में 2, 82, 40, 0, 29 का स्कोर कर सके हैं. पिछली 15 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया है.
