NZ VS AFG: न्यूजीलैंड की टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत, टिम शेफर्ट का अर्धशतक, अफगानिस्तान को मिली हार

0
Spread the love

NZ VS AFG: रविवार को खेले गए दिन के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने जीत के लिए मिले 183 के लक्ष्य को 17.5 ओवर में हासिल कर लिया.

NZ VS AFG

NZ VS AFG (Image credit- ICC X)

Spread the love

NZ VS AFG: टिम शेफर्ट के अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान (NZ VS AFG) को पांच विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. रविवार को खेले गए दिन के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने जीत के लिए मिले 183 के लक्ष्य को 17.5 ओवर में हासिल कर लिया. टिम शेफर्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 183 रन के टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड (NZ VS AFG) ने दूसरे ओवर में ही दो लगातार गेंदों पर फिन एलेन और रचिन रवींद्र का विकेट गंवा दिया. मुजीब उर रहमान ने दोनों खिलाड़ियों को बोल्ड कर दिया.

टिम सेफर्ट- ग्लेन फिलिप्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

14 रन पर दो विकेट खोने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की. ग्लेन फिलिप्स 25 गेंद पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए, सेफर्ट ने मार्क चैपमेन (17 बॉल में 28 रन) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े.

टिम सेफर्ट ने जड़ा अर्धशतक

टिम सेफर्ट (NZ VS AFG) ने 42 गेंद पर 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए. सेफर्ट की इस पारी ने ही न्यूजीलैंड की जीत का रास्ता खोला. डेरिल मिचेल ने 14 गेंद पर 25 और कप्तान मिशेल सेंटनर ने 8 गेंद पर 17 रन बनाकर टीम को 18वें ओवर में ही जीत दिला दी.

IND VS USA: सूर्या के तूफान में उड़ा अमेरिका, टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत से शुरुआत

अफगानिस्तान ने बनाए थे 182 रन

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान (NZ VS AFG) ने 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे. गुलबदीन नायब ने 35 गेंद पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली, वहीं रहमनुल्लाह गुरबाज ने 22 गेंद पर 27, सेदिकुल्लाह अटल ने 24 गेंद पर 29, दरवेस रसूली ने 13 गेंद पर 20 रन बनाए, न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट अपने नाम किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *