ENG VS NEP: नेपाल को हराने में इंग्लैंड के छूटे पसीने, चार रन से मिली रोमांचक जीत, सैम करन ने किया कमाल

0
Spread the love

इंग्लैंड ने नेपाल (ENG VS NEP) के सामने जीत के लिए 185 रन का टारगेट रखा था, नेपाल की टीम इसके जवाब में 180 रन ही बना सकी.

Sam Curran

Sam Curran (Image credit- ICC X)

Spread the love

ENG VS NEP: सैम करन ने आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी की, जिससे इंग्लैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के पहले अपने पहले मैच में उलटफेर का शिकार होने से बच गई. इंग्लैंड ने रविवार को खेले गए दूसरे मैच में नेपाल (ENG VS NEP) को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हरा दिया.

इंग्लैंड ने नेपाल (ENG VS NEP) के सामने जीत के लिए 185 रन का टारगेट रखा था, नेपाल की टीम इसके जवाब में 180 रन ही बना सकी. विल जैक्स को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

185 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी नेपाल क्रिकेट टीम (ENG VS NEP) ने शानदार बल्लेबाजी की. नेपाल के बल्लेबाजों ने जोरदार जबाव दिया. कुशाल भुर्टेल के 17 गेंद पर 29, कप्तान रोहित पॉडेल के 34 गेंद पर 39 रन, दीपेंद्र सिंह एरे के 29 गेंद पर 44, और लोकेश बाम के 20 गेंद पर 39 रन की बदौलत नेपाल ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए और लक्ष्य से सिर्फ पांच रन दूर रह गई.

आखिरी ओवर में सैम करन ने पलट दी बाजी

आखिरी ओवर में नेपाल (ENG VS NEP) को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी. इंग्लैंड के कप्तान ने अनुभवी सैम करन को गेंद सौंपी. सैम करन के ओवर की पहली बॉल पर एक भी रन नहीं बना. दूसरी और तीसरी बॉल पर एक-एक रन बना. ओवर की चौथी बॉल पर लोकेश बाम ने दो रन बनाए, वहीं पांचवीं बॉल भी डॉट रही. आखिरी बॉल पर नेपाल को जीत के लिए छह रन बनाने थे, मगर आखिरी बॉल पर सिर्फ सिंगल आया. आखिरी ओवर में नेपाल की टीम सिर्फ पांच रन बना सकी और चार रन से मैच गंवा दिया.

नेपाल (ENG VS NEP) की टीम ने भले ही यह मुकाबला गंवा दिया, मगर टीम ने मैच के दौरान अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से आखिरी गेंद तक इंग्लैंड की सांस रोक दी थी.

NZ VS AFG: न्यूजीलैंड की टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत, टिम शेफर्ट का अर्धशतक, अफगानिस्तान को मिली हार

जैकब बेथेल- हैरी ब्रूक ने जड़ा अर्धशतक, विल जैक्स ने भी खेली तूफानी पारी

इंग्लैंड (ENG VS NEP) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे. जैकब बेथेल ने 35 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से 55 रन और कप्तान हैरी ब्रूक ने 32 गेंद पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली थी. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे विल जैक्स ने 18 गेंद पर 4 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए, वहीं जोस बटलर ने भी 17 गेंद पर 26 रन का योगदान दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *