SA VS WI: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को बुरी तरह रौंदा, टीम इंडिया को मिली राहत

0
SA VS WI

SA VS WI (Image credit- Protease Men X)

Spread the love

SA VS WI: एडेन मारक्रम के अर्धशतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज (SA VS WI) को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से रौंदा. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज से मिले 177 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका (SA VS WI) ने सिर्फ एक विकेट खोकर 16.1 ओवर में हासिल कर लिया. एडेन मारक्रम को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम (SA VS WI) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम ने एक समय 83 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए थे, मगर इसके बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड के बीच 89 रन की साझेदारी की. यह आठवें विकेट के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी साझेदारी है. जेसन होल्डर 31 बॉल में 49 रन बनाकर रन आउट हुए. वहीं रोमारियो शेफर्ड 37 बॉल में 52 रन बनाकर नाबाद रहे.

NZ VS SL: श्रीलंका टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, रचिन रविंद्र ने दिलाई न्यूजीलैंड को धमाकेदार जीत

एडेन मारक्रम ने जड़ा अर्धशतक

वेस्टइंडीज (SA VS WI) से मिले 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट (SA VS WI) के लिए सिर्फ 48 गेंदों में 95 रन जोड़े। डी कॉक 24 गेंदों में 47 रनों की दमदार पारी खेलने के बाद रोस्टन चेज का शिकार बने.

हालांकि, इसके बाद मार्करम को रयान रिकेल्टन के रूप में एक और अच्छा जोड़ीदार मिला. रिकेल्टन-मार्करम ने दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 82 रनों की अटूट साझेदारी निभाई. मार्करम 46 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रिकेल्टन ने 28 गेंदों में 45 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे. मार्करम ने अपनी धमाकेदार पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें