ENG VS SL: हैरी ब्रूक का दोहरा शतक ‘बेकार’ श्रीलंका ने ODI में चेज किया 430 रन का रिकॉर्ड टारगेट
ENG VS SL
ENG VS SL: हैरी ब्रूक का दोहरा शतक (202) ‘बेकार’ गया, श्रीलंका की टीम ने पवन रत्नानायके (130) के शतक के बाद दासुन शनाका (50 बॉल में 97 रन) और जनिथ लियानागे (27 बॉल में नाबाद 61 रन) की धमाकेदार पारी की मदद से वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 430 रन का विशाल टारगेट हासिल किया और रोमांचक मैच में दो विकेट से जीत हासिल की.
श्रीलंका का वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे बड़ा सफल रन चेज है, वहीं वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है. साउथ अफ्रीका (434) के नाम सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड है. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड (ENG VS SL) की टीम ने कप्तान हैरी ब्रूक (202) के दोहरे शतक की मदद से चार विकेट खोकर 429 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते 2 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले (ENG VS SL) के दौरान दोनों पारियों में कुल 859 रन बने.
गुरुवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मैच (ENG VS SL) की बात करें, तो टॉम बैंटन ने बेन डकेट के साथ पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े. बैंटन 50 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डकेट ने 29 रन की पारी खेली. इंग्लैंड ने 85 रन तक अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद जो रूट ने कप्तान हैरी ब्रूक के साथ तीसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 244 रन तक पहुंचाया. रूट 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद ब्रूक ने विल जैक्स (नाबाद 66) के साथ चौथे विकेट के लिए 185 रन की साझेदारी की.
हैरी ब्रूक ने जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक
हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक (Harry Brook Double century) लगाकर शुभमन गिल के रिकॉर्ड को तोड़ा. ब्रूक ने सिर्फ 114 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया. गिल ने 117 गेंद में दोहरा शतक लगाया था. हैरी ब्रूक ने 202 रन की पारी में 116 गेंदों का सामना किया और 21 चौके और 10 छक्के लगाए. श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालगे ने दो विकेट निकाले, जबकि असिथा फर्नांडो और जनिथ लियानागे ने 1-1 विकेट चटकाया.
IND VS NZ 1st T20I: सैमसन- नमन धीर ने मचाया धमाल, टीम इंडिया ने किया रिकॉर्ड रन चेज
पवन रत्नायके ने श्रीलंका के लिए जड़ा शतक
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम (ENG VS SL) ने 24 रन तक अपने दो विकेट खो दिए थे. इसके बाद पवन रत्नायके ने अविष्का फर्नांडो के साथ तीसरे विकेट के लिए 166 रन और दासुन शनाका के साथ चौथे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 323 रन तक पहुंचा दिया. अविष्का 97 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रत्नायके ने 130 रन की पारी खेली.
इसके बाद दासुन शनाका और जनिथ लियानागे ने मोर्चा संभाला. दासुन ने 50 गेंदों में 8 छक्कों और 6 चौकों के साथ 97 रन की पारी खेली, जबकि जनिथ ने 27 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ नाबाद 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि सैम करन को दो सफलता मिली.
