SA VS AUS 2nd Test: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, WTC प्वॉइंट्स टेबल में बदलाव

0
SA Win

SA Win (Image credit- @ProteasMenCSA X)

Spread the love

SA VS AUS 2nd Test: कागिसो रबाडा (चार विकेट) और वियान मुल्डर (तीन विकेट) ने खेल के आखिरी दिन गेंद से कहर बरपाया, जिससे फॉलोऑन खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 295 रन पर ढेर हो गई और साउथ अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट पारी और 31 रन से अपने नाम किया. ट्रैविस हेड (121) को छोड़कर कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.

साउथ अफ्रीका (SA VS AUS 2nd Test) ने पहली पारी नौ विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित की थी, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 99 रन पर ढेर हो गई थी. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (179 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच 214 रन से अपने नाम किया था, लेकिन साउथ अफ्रीका ने अगले मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली है. अब सीरीज का अंतिम मैच 27 अक्टूबर से केपटाउन में खेला जाएगा.

IND VS NZ 1st T20I: सैमसन- नमन धीर ने मचाया धमाल, टीम इंडिया ने किया रिकॉर्ड रन चेज

आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया का सरेंडर

साउथ अफ्रीका (SA VS AUS 2nd Test) के पास पहली पारी के आधार पर 326 रन की बढ़त थी, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा, लेकिन मेहमान टीम अपनी दूसरी पारी में 295 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8 के स्कोर पर निक मैडिन्सन (8) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद ट्रेविस हेड ने मोर्चा संभाला. उन्होंने मार्नस लाबुशेन (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की, लेकिन लाबुशेन के आउट होने के बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही. इस पारी में ट्रेविस हेड ने 15 चौकों के साथ 121 रन बनाए, जबकि स्कॉट बोलैंड ने 40 रन की पारी खेली. इनके अलावा, एलेक्स कैरी ने नाबाद 37 रन की पारी खेली.

साउथ अफ्रीका (SA VS AUS 2nd Test) के लिए दूसरी पारी में कगिसो रबाडा ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि वियान मुल्डर ने 3 विकेट अपने नाम किए.

WTC प्वॉइंट्स टेबल में हुआ बदलाव

साउथ अफ्रीका (SA VS AUS 2nd Test) की दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है. साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 66.67 हो गया है और टीम ने WTC फाइनल 2027 के लिए अपना दावा मजबूत किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *