MI VS PBKS: पंजाब किंग्स की लगातार पांचवी हार, शार्दुल-तिलक ने किया कमाल

0
MI VS PBKS

MI VS PBKS (Image Credit-IPL)

Spread the love

MI VS PBKS: मुंबई इंडियंस (MI VS PBKS) ने आईपीएल 2026 के बेहद रोमांचक मुकाबले में पंजाब (MI VS PBKS) को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले के हीरो रहे तिलक वर्मा, जिन्होंने नाबाद 75 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए मुंबई को आखिरी ओवर में जीत दिलाई. वहीं पंजाब किंग्स (MI VS PBKS) को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा.

एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स (MI VS PBKS) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 200 रन बनाए. टीम को प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े. प्रियांश आर्य 22 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन प्रभसिमरन सिंह ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी.

प्रभसिमरन और ओमरजाई ने संभाली पारी

प्रभसिमरन ने (32 बॉल में 57 रन) की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे. उनके अलावा कूपर कोनोली ने भी अहम योगदान दिया. हालांकि, मध्यक्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और पंजाब ने 140 रन तक पहुंचते-पहुंचते सात विकेट गंवा दिए.

इसके बाद अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 17 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 200 रन के स्कोर तक पहुंचाया. विष्णु विनोद 15 रन और जैवियर बार्टलेट 18 रन बनाकर नाबाद लौटे.

RCB VS MI: भुवनेश्वर-क्रुणाल ने दिलाई आरसीबी को रोमांचक जीत, मुंबई का सफर खत्म

मुंबई के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस (MI VS PBKS) की ओर से शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके. वहीं दीपक चाहर को दो सफलताएं मिलीं, जबकि कॉर्बिन बॉश और राज बावा ने एक-एक विकेट हासिल किया.

मुंबई को मिली तेज शुरुआत

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI VS PBKS) को रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े. रिकेल्टन 48 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रोहित शर्मा ने 25 रन बनाए.

तिलक वर्मा ने पलटा मैच

मुंबई (MI VS PBKS) ने 88 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे और टीम मुश्किल में नजर आ रही थी. ऐसे समय में तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने पहले शेरफेन रदरफोर्ड के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की और फिर विल जैक्स के साथ मिलकर मैच को शानदार अंदाज में खत्म किया.

तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए. उनकी इस पारी में छह चौके और छह छक्के शामिल रहे. वहीं विल जैक्स ने सिर्फ (10 बॉल में 25 रन) बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की. मुंबई इंडियंस (MI VS PBKS) ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

पंजाब के गेंदबाज रहे बेअसर

पंजाब किंग्स (MI VS PBKS) की ओर से अजमतउल्लाह ओमरजाई ने दो विकेट लिए. जबकि मार्को जानसेन और यजुवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *