RCB VS MI: भुवनेश्वर-क्रुणाल ने दिलाई आरसीबी को रोमांचक जीत, मुंबई का सफर खत्म

0
RCB VS MI

RCB VS MI (image Credit-IPL)

Spread the love

RCB VS MI: आरसीबी की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (RCB VS MI) को दो विकेट से हराकर प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा कर लिया है. मुंबई इंडियंस (RCB VS MI) की टीम इस हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. आरसीबी ने 167 रन के टारगेट को क्रुणाल पांड्या के 46 बॉल में 73 रन की मदद से टारगेट को आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया.

मुंबई इंडियंस (RCB VS MI) से मिले 167 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने मैच की आखिरी गेंद पर आठ विकेट खोकर हासिल किया. इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस (RCB VS MI) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी (RCB VS MI) की शुरुआत अच्छी नहीं रही. विराट कोहली को दीपक चाहर ने ‘गोल्डन डक’ पर पवेलियन भेजा. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी 11 गेंदों का सामना करने के बाद 12 रन बनाकर आउट हुए.

कप्तान रजत पाटीदार बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह आठ रन बनाकर आउट हुए. जैकब बेथेल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 27 रन बनाने के बाद कॉर्बिन बॉश का शिकार बने.

क्रुणाल की दमदार पारी

जितेश शर्मा 12 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टिम डेविड को कॉर्बिन बॉश ने पहली ही गेंद पर रयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा. क्रुणाल पांड्या ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और 46 गेंदों में 73 रनों की लाजवाब पारी खेली. अपनी इस पारी में क्रुणाल ने चार चौके और पांच छक्के लगाए.

भुवनेश्वर कुमार दो गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रसिख सलाम ने नाबाद तीन रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे. गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस (RCB VS MI) की ओर से कॉर्बिन बॉश ने 26 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि दीपक चाहर ने दो विकेट अपने नाम किए.

RR VS GT: शुभमन गिल-राशिद खान के दम पर गुजरात टाइटंस की रिकॉर्ड जीत

इससे पहले, मुंबई इंडियंस (RCB VS MI) ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 166 रन लगाए. मुंबई (RCB VS MI) की शुरुआत खराब रही और रयान रिकेल्टन को भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में दो रनों के स्कोर पर आउट किया. रोहित शर्मा 10 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद आउट हुए. सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह बिना खाता खोले आउट हुए. नमन धीर और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी निभाई.

भुवनेश्वर ने चटकाए चार विकेट

नमन 32 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक ने 42 गेंदों में 3 चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए. आरसीबी (RCB VS MI) की ओर से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 23 रन देकर चार विकेट झटके. वहीं, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही आरसीबी के 14 प्वाइंट्स हो गए हैं और टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *