INDW VS ENGW: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से रौंदा

0
INDW VS ENGW

INDW VS ENGW (Image credit @ BCCI)

Spread the love

INDW VS ENGW: भारत की बेटियों ने इंग्लैंड में इतिहास रच दिया है. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय टीम (INDW VS ENGW) ने इंग्लैंड को 270 रन से हरा दिया. भारतीय महिला टीम (INDW VS ENGW) ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रन का लक्ष्य रखा था, इंग्लैंड की टीम चौथे दिन 186 रन पर सिमट गई.

भारत की पहली पारी में स्मृति मंधाना ने 83 रन की बेहतरीन पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 57 रन का अहम योगदान दिया. इन पारियों की बदौलत भारत ने मजबूत स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन सबसे सफल गेंदबाज रहीं और तीन विकेट अपने नाम किए.

IND VS IRE: आयरलैंड में कटी टीम इंडिया की नाक, 0-2 से गंवाई टी-20 सीरीज, दूसरे टी-20 मैच में एक रन से मिली हार

170 रन पर सिमटा इंग्लैंड


जवाब में उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 170 रन पर सिमट गई. 47 रन तक चार विकेट गंवाने के बाद कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (44) और एमी जोन्स (52) ने पांचवें विकेट के लिए 84 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की. हालांकि, इस साझेदारी के टूटते ही पूरी टीम बिखर गई. भारत की ओर से युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 37 रन देकर पांच विकेट लेकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया.

यास्तिका भाटिया का ऐतिहासिक शतक

पहली पारी में 115 रन की बढ़त मिलने के बाद भारत ने दूसरी पारी में सात विकेट खोकर 341 रन बना सकी. यास्तिका भाटिया ने 14 चौकों की मदद से 113 रन की शानदार पारी खेली और लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया. स्मृति मंधाना ने 70 रन और ऋचा घोष ने नाबाद 50 रन बनाकर भारत की बढ़त को 456 रन तक पहुंचा दिया. इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने पांच विकेट झटके.

स्नेह राणा ने चटकाए चार विकेट

457 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम (INDW VS ENGW) दूसरी पारी में भी दबाव से नहीं उबर सकी. 59 रन तक उसके पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. मैडी विलियर्स और एमी जोन्स ने छठे विकेट के लिए 67 रन जोड़कर संघर्ष किया, लेकिन साझेदारी टूटते ही इंग्लैंड की उम्मीदें भी खत्म हो गईं. एमी जोन्स ने 54 रन और सोफी एक्लेस्टोन ने 50 रन बनाए. भारत की ओर से स्नेह राणा ने चार विकेट झटके, जबकि सयाली सतघारे, क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लेकर इंग्लैंड की दूसरी पारी 186 रन पर समेट दी.

भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल

लॉर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित मैदान पर 270 रन की इस बड़ी जीत ने भारतीय महिला क्रिकेट (INDW VS ENGW) के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया. बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार सामूहिक प्रदर्शन के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पूरी तरह मात दी और विदेशी सरजमीं पर अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *