Ishan Kishan Ruled Out: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से ईशान किशन बाहर

0
Ishan Kishan

Ishan Kishan

Spread the love

Ishan Kishan Ruled Out: न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम को दूसरे टी20 से पहले बड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट (Ishan Kishan Ruled Out) की वजह से दूसरे टी20 में नहीं खेलेंगे.

ईशान किशन के दूसरे टी20 में नहीं खेलने की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से दी है.

बीसीसीआई ने शुक्रवार की सुबह अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से लो-ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन की वजह से बाहर (Ishan Kishan Ruled Out) हो गए हैं, उन्हें सीरीज के पहले टी20 मैच के दौरान चोट लगी, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान पर नजर रख रही है.

IND VS NZ 1st T20I: सैमसन- नमन धीर ने मचाया धमाल, टीम इंडिया ने किया रिकॉर्ड रन चेज

टीम इंडिया को बड़ा झटका

ईशान किशन का दूसरे टी20 से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. भारतीय टीम ने पहले टी20 में 226 के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। ईशान बेशक पहले टी20 में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे और 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन वो जिस क्षमता के बल्लेबाज हैं, उस क्षमता की टीम इंडिया को इस सीरीज में जरूरत पड़ने वाली है। भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि ईशान 27 अक्टूबर को खेले जाने वाले तीसरे टी20 से पहले फिट हो जाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *