IND VS NZ 2nd T20I: तिलक वर्मा बने ‘संकटमोचक’, भारत की चार विकेट से रोमांचक जीत

0
IND VS NZ 2nd T20I

IND VS NZ (Image credit- BCCI X)

Spread the love

IND VS NZ 2nd T20I: तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन) के अर्धशतक और नीतिश कुमार रेड्डी (नाबाद 26 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 30 गेंद में 69 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत शुरूआती झटकों से उबरते हुए भारत ने शनिवार को यहां दूसरे टी20 मैच (IND VS NZ 2nd T20I) में न्यूजीलैंड पर एक गेंद शेष रहते चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की.

न्यूजीलैंड (IND VS NZ 2nd T20I) की टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद फिलिप्स के 70 रन (43 गेंद) और जैकब्स के 46 गेंद पर 58 रन की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी निभाई. भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया और सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली.

टीम इंडिया की खराब शुरुआत

भारत (IND VS NZ 2nd T20I) के लिए शुरूआत इतनी अच्छी नहीं रही और टीम ने शुरू में लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. मध्यक्रम बल्लेबाज नमन धीर ने 31 रन, अभिषेक शर्मा ने 27 रन, संजू सैमसन ने 14 रन और अक्षर पटेल ने 11 रन बनाए. भारत को पहला झटका पांचवें ओवर में जैकब डफी ने सैमसन को आउट करके दिया जो धीमी गेंद को जल्दी खेलकर ग्लेन फिलिप्स के हाथों लपके गए, तब टीम का स्कोर 40 रन था. स्कोर में चार रन ही जुड़े थे कि सीरीज का पहला मैच खेल रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (04) को नाथन स्मिथ ने आउट कर दिया.

इसके बाद बाएं हाथ के स्पिनर सैंटनर ने आते ही कमाल की गेंदबाजी करते हुए अभिषेक, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (07) और अक्षर के विकेट झटके, इस तरह भारत ने 11वें ओवर में 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे. सैंटनर की गेंद को हवा में उठाने के बाद अभिषेक डीप मिडविकेट पर स्मिथ के हाथों लपक गए और शीर्ष तीन बल्लेबाज पवेलियन लौटने के बाद भारत दबाव में आ गया था. सैंटनर ने फिर अपने दूसरे ओवर में अय्यर और अक्षर को आउट किया, इस तरह भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. नमन और तिलक ने मिलकर 25 गेंद की साझेदारी में 42 रन बनाए, पर सैंटनर ने अपने अंतिम ओवर और पारी के 15वें ओवर में नमन को आउट किया जिससे भारत को 112 रन छठा झटका लगा.

ENG VS SL: हैरी ब्रूक का दोहरा शतक ‘बेकार’ श्रीलंका ने ODI में चेज किया 430 रन का रिकॉर्ड टारगेट

तिलक वर्मा- नीतिश रेड्डी की दमदार साझेदारी

ऐसे में तिलक वर्मा (26 गेंद, छह चौके, एक छक्का) और नीतिश कुमार रेड्डी (13 गेंद, एक चौका, एक छक्का) ने ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाली, दोनों ने सूझबूझ और संयम से बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में छह विकेट पर 181 रन बनाकर भारत को पांच मैच (IND VS NZ 2nd T20I) की सीरीज में 2-0 से आगे कर दिया. कप्तान मिचेल सैंटनर (चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से एक समय न्यूजीलैंड की टीम जीत की ओर बढ़ रही थी, पर तिलक ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए मैच (IND VS NZ 2nd T20I) उनके हाथों से छीन लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *